ऐश बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकों कई अन्य एक्ट्रेस भी फॉलो करने की कोशिश करती हैं, लेकिन उनकी तरह सफल नहीं पाती हैं। वैसे पूर्व मिस इंडिया ऐश्वर्या राय जब भी घर से निकलती हैं तो हमेशा अपने आउटफिटस के जरिए फैशन पुलिस को चौंका देती हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा किया। सबसे चौंकाने वाली जो सामने आई है वो ऐश के गाउन की कीमत।
ऐश की स्टाइलिस्ट आस्था शर्मा ने इंस्टाग्राम पर उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पीले रंग का यह गाउन बॉलरूम गाउन और कोट का परफेक्ट मिश्रण है। इसमें ऐश काफी खूबसूरत और स्टनिंग लग रही थीं। यह एलेक्सिस मैबिले के फॉल विंटर 2017-18 के कलेक्शन का गाउन है। अगर आप भी उनकी तरह इस गाउन को पहनना चाहती हैं तो आपको अपनी जेब काफी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। ऐश्वर्या के इस गाउन की कीमत 4,925 यूरो यानी कि लगभग 3.7 लाख रुपए है।
बात करें अगर ऐश्वर्या राय की प्रोफेशनल लाइफ की तो वो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फन्ने खां’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में ऐश के अपोजिट मुख्य भूमिका में राजकुमार राव हैं। इस फिल्म में पहली बार ऐश और राज साथ-साथ दिखाई देंगे। ताल में ऐश के साथ नजर आए अनिल कपूर एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म के सेट पर एक हादसा हो गया था जिसमें एक क्रू मेंबर का घायल हुआ था। यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी और इसी समय ही ऐश के एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान की टाइगर जिंदा है रिलीज होगी। यानी साफ-साफ ऐशवर्या अपने एक्स को सीधी टक्कर देने जा रही हैं।