बॉलीवुड

‘सिंघम’ ने खरीदी दुनिया की सबसे महंगी कारों में शुमार कार, देश में में है सिर्फ इन 2 रहीसों के पास

हाल ही में अजय देवगन ( Ajay Devgn ) ने दुनिया की सबसे महंगी कारों में शुमार रॉल्स रॉयस ( Rolls Royce ) लग्जरी कार खरीदी है। इस कार की कीमत सुन आप भी चौंक जाएंगे।

Aug 29, 2019 / 03:36 pm

पवन राणा

अजय ने खरीदी दुनिया की सबसे महंगी कारों में शुमार कार, इंडिया में है सिर्फ इन 2 के पास

मुंबई। बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ( Ajay Devgn ) कारों के शौकीन हैं। उनकी पसंदीदा कारों में महंगी और ज्यादा हाईटैक फीचर्स वाली कारें हैं। उनके लग्जरी कारों के बेडे में बीएमडबल्यू, लैंड रोवर रेंज रोवर, मर्सिडीज और वोल्वो जैसे ब्रैंड्स शामिल हैं। हाल ही में अजय ने दुनिया की सबसे महंगी कारों में शुमार रॉल्स रॉयस ( Rolls Royce ) लग्जरी कार खरीदी है। इस कार की कीमत सुन आप भी चौंक जाएंगे।

अंबानी, भूषण कुमार के बाद अजय बने तीसरे शख्स

अजय देवगन ने रॉल्स रॉयस कलिकन ( Rolls Royce Cullinan ) मॉडल खरीदा है। रॉल्स रॉयस कलिकन कार की कीमत 6.95 करोड़ रुपए है। रिपोर्टर्स की मानें तो अब तक उद्योगपति मुकेश अंबानी और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के पास ही ये कार है। इस कार मॉडल के तीसरे मालिक अजय देवगन बन गए हैं।

अजय ने खरीदी दुनिया की सबसे महंगी कारों में शुमार कार, इंडिया में है सिर्फ इन 2 के पास

अल्लू ने 7 करोड़ की वैनिटी के बाद खरीदी 2.3 करोड़ की कार
साउथ स्टार अलु अर्जुन ने कुछ दिनों पहले अपने लिए 7 करोड़ की वैनिटी वैन खरीदी थी। अब हाल ही में उन्होंने रेंज रोवर लेटेस्ट मॉडल की कार खरीदी है। इस कार की कीमत 2.3 करोड़ रुपए की है।

बॉक्स ऑफिस के 'सुल्तान' ऐसे बने 'प्रेम' से 'दबंग' और किया दिलों पर राज

सलमान ने खरीदी रेंज रोवर
बता दें कि इसी साल सलमान खान ने एक रेंज रोवर कार खरीदी थी। सलमान ने रेंज रोवर का आटोबायोग्राफी मॉडल का लॉन्ग व्हील बेस वर्जन खरीदा। इसकी मुंबई एक्स-शोरूम कीमत 1.87 करोड़ रुपये है।

Home / Entertainment / Bollywood / ‘सिंघम’ ने खरीदी दुनिया की सबसे महंगी कारों में शुमार कार, देश में में है सिर्फ इन 2 रहीसों के पास

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.