scriptडॉक्टरों पर हमला करने वालों पर भड़का ये अभिनेता, ट्वीट कर निकाला गुस्सा | Ajay Devgn disgusted and angry to persons attacking doctors | Patrika News

डॉक्टरों पर हमला करने वालों पर भड़का ये अभिनेता, ट्वीट कर निकाला गुस्सा

locationमुंबईPublished: Apr 13, 2020 12:28:47 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

इस घटना की काफी आलोचना हुई थी और पीड़ित डॉक्टर के सपॉर्ट में अब अभिनेता अजय देवगन आ गए हैं।

Ajay Devgn

Ajay Devgn

दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस खतरनाक वायरस के चलते देश में लॉकडाउन चल रहा है। आम लोगों के साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी इस लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं और लोगों से घर में रहने की अपील कर रहे हैं। इस बीच हाल में एक खबर आई थी कि दो डॉक्टर अपनी बहन के साथ फल और सब्जियां खरीदने बाहर निकली थीं जिनपर एक आदमी ने हमला कर दिया। हमलावर ने डॉक्टरों पर कोरोना वायरस फैलाने का आरोप लगाया था।

Ajay Devgn
इस घटना की काफी आलोचना हुई थी और पीड़ित डॉक्टर के सपॉर्ट में अब अभिनेता अजय देवगन आ गए हैं। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ पर हुए हमलों से अजय नाराज हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि ऐसी खबरें पढ़कर बेहद निराश और नाराज हूं कि कुछ ‘पढ़े-लिखे’ लोग अपनी आधारहीन मान्यताओं पर अपने आसपास डॉक्टरों पर हमला कर रहे हैं। ऐसे असंवेदनशील लोग सबसे बुरे अपराधी हैं।
https://twitter.com/hashtag/StaySafeStayHome?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
अजय के इस ट्वीट पर बहुत सारे फैंस उनके सपॉर्ट में आ गए। अभिनेता ने हाल में लॉकडाउन में मुंबई पुलिस के कामकाज की भी काफी तारीफ की थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने भी फिल्मी अंदाज में अजय के ट्वीट का जवाब दिया था।
Ajay Devgn
Ajay Devgn
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो