script‘सिंह इज किंग’ के सीक्वल से अक्षय हुए आउट! इस एक्टर के हाथ लगी फिल्म | akshay is out from singh is king arjun kapoor | Patrika News

‘सिंह इज किंग’ के सीक्वल से अक्षय हुए आउट! इस एक्टर के हाथ लगी फिल्म

locationमुंबईPublished: Sep 26, 2018 03:43:53 am

Submitted by:

Amit Singh

इस फिल्म का सीक्वल विपुल शाह, अक्षय के साथ ही बनाना चाहते थे

 singh is king

singh is king

अर्जुन कपूर इन दिनों विपुल शाह की फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में काम कर रहे हैं। यह फिल्म वर्ष 2007 में प्रदर्शित अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ की सीक्वल है। ‘नमस्ते इंग्लैंड’ 19 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का सीक्वल विपुल शाह, अक्षय के साथ ही बनाना चाहते थे , लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने फिल्म के लिए अर्जुन को कास्ट कर लिया।

बताया जा रहा है कि अर्जुन के साथ विपुल की अच्छी ट्यूनिंग हो गई है। अर्जुन के काम से विपुल खुश भी हैं और इसी वजह से वे अर्जुन के साथ अपनी दूसरी फिल्म करने जा रहे हैं। चर्चा है कि विपुल अपनी सुपरहिट फिल्म ‘सिंह इज़ किंग’ का भी सीक्वल बनाने जा रहे हैं। विपुल ने स्टोरी आइडिया अर्जुन को बताया है जो उन्हें पसंद आया। सिंह इज किंग में भी अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यदि सिंह इज किंग के सीक्वल में भी अर्जुन कपूर काम करते हैं तो यह दूसरी सीक्वल फिल्म होगी जिसमें अक्षय की जगह अर्जुन को कास्ट किया जायेगा।


परिणीति को किया प्रपोज!
अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया था कि उनकी दादी को परिणीति चोपड़ा काफी पसंद हैं। साथ ही उन्होंने बताया था कि उनकी दादी को लगता है कि परिणीति उनके लिए परफेक्ट पत्नी हैं। यहां तक तो ठीक था लेकिन अब खुद अर्जुन ने परिणीति को प्रपोज कर दिया। दरअसल अर्जुन ने परिणीति को सोशल मीडिया के जरिए प्रपोज किया है। अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में अर्जुन और परिणीति दोनों नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में अभिनेत्री को टैग करते हुए लिखा, ‘परी क्या तुम मुझसे प्यार करती हो।’

परिणीति ने दिया अलबेला जवाब
परिणीति ने भी अर्जुन की इस बात का जवाब दिया।। अभिनेत्री ने जवाब देते हुए लिखा, ‘ओहो… मेरे पास कोई डेट खाली नहीं है। मुझे मेरे बालों के कलर से प्यार है।’ बता दें कि ये दोनों फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में साथ नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक कॉमेउी फिल्म है। इसे विपुल अमृतलाल शाह ने डायरेक्ट किया है। यह 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल अर्जुन और परिणीति इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो