scriptअब मात्र एक गाने से होगी देश के जख्मी सैनिकों की मदद! अक्षय ने बताया पूरा तरीका… | akshay kumar and kailash kher bharat ke veer song rajnath singh army | Patrika News

अब मात्र एक गाने से होगी देश के जख्मी सैनिकों की मदद! अक्षय ने बताया पूरा तरीका…

Published: Jan 22, 2018 11:17:32 am

Submitted by:

Riya Jain

बता दें ड्यूटी पर मारे जाने वाले अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के परिवार‍ों की मदद के लिए शुरू की गयी पहल ‘भारत के वीर’…

akshay kumar

akshay kumar

बॅालीवुड इंडस्ट्री में हजारों फिल्में देश को लेकर बनाई जाती हैं, जब कोई एक्टर फिल्म जख्मी होता है तो दर्द उसे होता है और आंसू फिल्म देख रहे लोगों के निकलते हैं। जरा सोचिए फिल्म में तो सब मात्र एक कहानी है, लेकिन जो देश के सेनानी अपनी असल जिंदगी देश के नाम कर खून बहाते हैं उनके लिए हम क्या कर रहे हैं ?


अगर आप भी इस बात से निराश हैं तो ये खबर आपके लिए है। बता दें ड्यूटी पर मारे जाने वाले अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के परिवार‍ों की मदद के लिए शुरू की गयी पहल ‘भारत के वीर’ के एक हिस्से के तौर पर आज एक आधिकारिक गीत लॉन्च किया गया है। गायक कैलाश खेर द्वारा तैयार किए गए और गाए गए इस गीत को यहां एक कार्यक्रम में लॉन्च किया गया है।

 

https://twitter.com/hashtag/BharatKeVeer?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
इस लॅान्च के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह , केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजीजू और हंसराज अहीर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, गृह सचिव राजीव गाबा और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान इस निधि के लिए 12.93 करोड़ रुपये की राशि जुटाई गई।
https://twitter.com/hashtag/BharatKeVeer?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
इतना ही नहीं कैलाश खेर ने इस इवेंट में लोगों के मन में जागरुकता फैलाते हुए कहा कि,’ हमने यह गीत लॉन्च कर दिया गया है। मैं सभी संगीत प्रेमियों से इस गीत को डाउनलोड करने को कहना चाहता हूं। इसके डाउनलोड से जो भी राशि मिलेगी उसे इस प्रयास के लिए दिया जाएगा।’

इसके अलावा गाने को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने वाले रिजीजू ने कहना था कि, ‘मैं जानता था कि एक देशभक्ति गाने के लिए सबसे जचने वाली आवाज कैलाश खेर की है उनका नाम अपने आप ही मेरे दिमाग में आया।’

बता दें इन दिनों अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म पैडमैन के प्रमोश्न्स में व्यस्त हैं। ये फिल्म 9फरवरी को बॅाक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो