scriptमौनी रॉय से लेकर माधुरी दीक्षित तक,अक्षय के जन्मदिन पर इन सितारों ने दिए बर्थडे विशेस | Patrika News
बॉलीवुड

मौनी रॉय से लेकर माधुरी दीक्षित तक,अक्षय के जन्मदिन पर इन सितारों ने दिए बर्थडे विशेस

8 Photos
6 years ago
1/8

13 सिंतबर को बॉलीवुड के खिलाड़ी नंं.1 यानी की अक्षय कुमार ने अपना 51 बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर बी टाउन के उनके दोस्तों ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

2/8

अक्षय के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए माधुरी दीक्षित ने कहा, खिलाड़ी अक्षय कुमार आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपका दिन और आने वाला अच्छा हो।

3/8

मौनी रॉय ने लिखा, जन्मदिन मुबारक..एक नम्र दिल वाले महान इंसान व सुपरमैन अक्षय कुमार सर, आपके दिन आपके फिल्म के गानों की तरह आनंद से भरे हों।

4/8

अनिल कपूर ने कहा, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं अक्षय कुमार। आप पर्दे और असल जिंदगी में दिल जीतते रहें। आपको आने वाले साल में बहुत सफलता मिले। बहुत प्यार और अच्छा स्वास्थ्य व खुशी मिले। 2.0 के टीजर का इंतजार है।

5/8

भूमि पेडनेकर ने लिखा, महान प्रेरणा और इंसान को जन्मदिन की बहुत बधाई। आपका आने वाला साल शानदार रहे और आपको बहुत सारी सफलता मिले।

6/8

शाहिद कपूर ने कहा, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं अक्षय कुमार, लोगों को प्रेरित करते रहें।

7/8

ऋतिक रोशन ने कहा, अक्षय कुमार आपको बधाई। उम्मीद है कि आपका साल आपकी तरह सुपर हो।

8/8

अभिषेक बच्चन ने लिखा, बेहतरीन इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। जन्मदिन मुबारक अक्की भइया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.