scriptबॉलीवुड के सबसे महंगे स्टार बन जाएंगे अक्षय कुमार, इस मूवी की फीस लेंगे 100 करोड़? | Akshay Kumar new movie bell Bottom fees | Patrika News

बॉलीवुड के सबसे महंगे स्टार बन जाएंगे अक्षय कुमार, इस मूवी की फीस लेंगे 100 करोड़?

locationमुंबईPublished: Nov 07, 2019 07:16:42 pm

अक्षय कुमार फिल्मकार वासु भगनानी की फिल्म में काम करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि वह इस फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपए फीस के तौर पर ले सकते हैं।

Kesari actor akshay kumar angry on reporter ask about ajay devgn

Kesari actor akshay kumar angry on reporter ask about ajay devgn

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार एक फिल्म के लिये 100 करोड़ की फीस लेने जा रहे हैं। अक्षय फिल्मकार वासु भगनानी की फिल्म में काम करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि वह इस फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपए फीस के तौर पर ले सकते हैं। अक्षय, वासु और एमी एंटरटेन्मेंट के निखिल आडवाणी इस प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं। इस फिल्म को रंजीत तिवारी निर्देशित करेंगे। यह फिल्म एक हार्ड कोर एक्शन ड्रामा फिल्म होगी और ये एक रियल लाइफ घटना से प्रेरित होगी।

Akshay Kumar response on Surgical strike air Strike soldiers

इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग लंदन में होगी। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार और वासु भगनानी लंबे समय से साथ काम करना चाहते हैं। अक्षय की फिल्म के लिए हीरोईन की तलाश जारी है। वासु इन दिनों डेविड धवन की फिल्म कुली नं 1 के रीमेक को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन और सारा अली खान जैसे स्टार्स नजर आएंगे।

Akshay Kumar response on Surgical strike air Strike soldiers

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय की इस मूवी का नाम ‘बेल बॉटम’ होगा। मूवी 80 के दशक की स्टोरी पर आधारित होगी। अक्षय कुमार इसमें स्पेशल एजेंट का किरदार निभाते नजर आएंगे। हालांकि अभी तक इस रिपोर्ट पर आधिकारिक बयान नहीं आया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो