scriptअक्षय कुमार ने फिर दिखाई दरियादिली, असम बाढ़ पीड़ितों को दिया 2 करोड़ रुपए | akshay kumar to donate rupees 2 crore for assam floods | Patrika News

अक्षय कुमार ने फिर दिखाई दरियादिली, असम बाढ़ पीड़ितों को दिया 2 करोड़ रुपए

locationमुंबईPublished: Jul 18, 2019 04:32:06 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, ‘असम में बाढ़ के कारण हुए नुकसान से दिल टूट गया…

Kesari actor akshay kumar angry on reporter ask about ajay devgn

Kesari actor akshay kumar angry on reporter ask about ajay devgn

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (akshay kumar) फिल्मों में एक्टिंग के अलावा अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। अक्षय एक बार फिर लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। इस बार उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अपना हाथ बढ़ाया है। अभिनेता उत्तर-पूर्वी राज्य असम (Assam Floods) में बाढ़ से होने वाली तबाही से बहुत दुखी हैं। उन्होंने असम के चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड और काजीरंगा नैशनल पार्क को 1-1 करोड़ रुपए दिए है।
Akshay Kumar

अक्षय कुमार ने इस बारे में ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके बताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘असम में बाढ़ के कारण हुए नुकसान से दिल टूट गया है। बाढ़ से प्रभावित बहुत सारे लोग और जानवर हैं, इस संकट की घड़ी में उन्हें समर्थन की बहुत आवश्यकता है। मैं मुख्यमंत्री राहत प्रकोष्ठ और काजीरंगा पार्क बचाव को एक-एक करोड़ रुपए दे रहा हूं।’ अक्षय ने अन्य लोगों से भी इसमें सहयोग करने की अपील की है।

https://twitter.com/CMOfficeAssam?ref_src=twsrc%5Etfw

असम में अब तक बाढ़ और लैंडस्लाइड से 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 46 लाख से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए हैं। असम की डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बताया है कि बाढ़ से लगभग 4,175 गांव प्रभावित हुए हैं और 90 हजार हैक्टेयर कृषि भूमि ढूब गई है। बाढ़ से 10 लाख जानवर भी प्रभावित हुए हैं। काजीरंगा नैशनल पार्क लगभग 90 पर्सेंट डूब गया है।

Akshay Kumar
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो