script

बेटी के साथ अक्षय कुमार ने ऐसे मनाई मकर संक्रांति, सामने आया Video

locationमुंबईPublished: Jan 15, 2019 01:19:39 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

अक्षय हर त्योहार को अपने परिवार के साथ मिलकर मनाना पसंद करते हैं।

Akshay Kumar

Akshay Kumar

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार मकर संक्रांति पर जमकर पतंगबाजी करते नजर आए हैं। इस त्योहार को उन्होंने अपनी बेटी नितारा के साथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

https://twitter.com/hashtag/HappyMakarSankranti?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
Akshay Kumar with daughter

बता दें कि अक्षय हर त्योहार को अपने परिवार के साथ मिलकर मनाना पसंद करते हैं। कुछ ऐसा ही उन्होंने मकर संक्रांति पर किया। कल अक्षय ने अपनी नन्ही बेटी नितारा के साथ पतंग उड़ाते हुए एक क्यूट विडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नितारा ने लटाई पकड़ रखी है। वहीं अक्षय खुद पतंग उड़ाते जर आ हैं। इस वीडियो के साथ ही अक्षय ने अपने सभी फैंस को मकरसंक्रांति की शुभकामनाएं भी दी हैं।

Akshay Kumar with daughter nitara

अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी साउथ डेब्यू फिल्म ‘2.0’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है। वहीं साल 2019 में वह 5 फिल्मों ‘केसरी’, ‘गुड न्यूज’, ‘मिशन मंगल’, ‘हाउसफुल 4’ और ‘सूर्यवंशी’ के साथ धमाल मचाने की तैयारी में हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो