scriptबॉलीवुड में कोरोना का आंतक, एक और दिग्गज कोरोना पॉजिटिव, यहा जानें कौन! | Akshay Movie Sooryavanshi producer Shibasish Sarkar Corona positive | Patrika News

बॉलीवुड में कोरोना का आंतक, एक और दिग्गज कोरोना पॉजिटिव, यहा जानें कौन!

locationमुंबईPublished: Jun 02, 2020 06:03:19 pm

‘सूर्यवंशी’ और ’83’ के प्रोडूसर से निकले कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट….

Shibasish Sarkar

Shibasish Sarkar

दिन प्रतिदिन कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। कई बॉलीवुड सेलेब्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। ताजा मामला फिल्म ’83’ और ‘सूर्यवंशी’ के प्रोडूसर रिलायंस एंटरटेनमेंट ग्रुप के सीईओ का है। शिबाशीष सरकार ( Shibasish Sarkar ) जिनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई इसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है

Shibasish Sarkar

हॉस्पिटल में एडमिट हुए शिबाशीष
रिपोर्ट के मुताबिक, शिबाशीष को बुखार था। जब जांच की गई तो रिपोर्ट कोरना पॉजिटिव आई और उसके तुरंत बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि बताया जा रहा है कि अब उनकी हालत में सुधार है।

Shibasish Sarkar

हाल ही शिबाशीष ने एक वेबीनार अटैंड किया था, जिसमें उन्होंने ‘सूर्यवंशी’ और ’83’ के रिलीज के बारे में चर्चा की। उन्होंने साफ इनकार किया था कि यह फिल्में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं होंगी। यह फिल्में तभी रिलीज होंगी जब पूरी तरह से लॉकडाउन हट जाएगा और सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी।

शिबाशीष के अलावा बोनी कपूर और करण जौहर के घर का स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद इन दोनों के ही घर को सैनिटाइज किया गया। साथ ही उनके परिवार के सदस्यों की कोरोना की जांच हुई। इसके बाद उन्हें क्वॉरंटाइन किया गया। हालांकि राहत की बात यह है कि इन दोनों ही परिवारों में स्टाफ के अलावा कोई सदस्य कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो