scriptबाथरोब पहन कमरे में बैठी आलिया, तस्वीर में नजर आए एक शख्स के पैर, लोगों ने पूछे ऐसे-ऐसे सवाल | Alia bhatt bathrobe pic goes viral on internet | Patrika News

बाथरोब पहन कमरे में बैठी आलिया, तस्वीर में नजर आए एक शख्स के पैर, लोगों ने पूछे ऐसे-ऐसे सवाल

locationमुंबईPublished: Jul 07, 2019 05:44:24 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

Alia Bhatt: तस्वीर देखकर यूजर्स उनसे तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।

Alia bhatt

Alia bhatt

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट Alia Bhatt बीते दिनों रणबीर कपूर Ranbir Kapoor के साथ न्यूयॉर्क में वेकेशन एंजॉय कर वापस मुंबई लौटी हैं। वापस आकर आलिया ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। अब आलिया की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर देखकर यूजर्स उनसे तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।

 

बाथरोब पहन कमरे में बैठी आलिया, तस्वीर में नजर आए एक शख्स के पैर, लोगों ने पूछे ऐसे-ऐसे सवाल
दरअसल, आलिया ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह बाथरोब पहने हुए एक चेयर पर बैठी हैं। उन्होंने अपने नाक को ढका हुआ है। तस्वीर शेयर कर आलिया ने लिखा, ‘मूड’। लेकिन आलिया के अलावा कोई और भी वहां मौजूद था। तस्वीर में किसी शख्स के पैर दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उस आदमी ने ही आलिया की इस तस्वीर को क्लिक किया है।

 

बाथरोब पहन कमरे में बैठी आलिया, तस्वीर में नजर आए एक शख्स के पैर, लोगों ने पूछे ऐसे-ऐसे सवाल

वहीं तस्वीर देखने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद वो रणबीर हैं। यूजर्स ने आलिया की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘रणबीर कपूर है?’। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा,’किसका पैर है?’। बता दें कि पिछले काफी समय से आलिया और रणबीर रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। खबरें तो यहां तक है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो