बॉलीवुड के क्यूट कपल कहे जाने वाले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने आज फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल में सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी की खबर से सबको चौका दिया है। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो अस्पताल में बेड पर दिख रही है। उनके साथ उनके पति रणबीर कपूर बैठे हैं। इस खबर के बाद बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
alia bhatt pregnancy know rishi kapoor family connection with 27 june
आलिया ने ये खुशखबरी 27 जून यानी आज के दिन सुनाई है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस तारीख का कपूर खानदान से खास रिश्ता है। रणबीर कपूर का अपने पिता ऋषि कपूर से बेहद अलग रिश्ता था। वो अपने पिता से भावनात्मक तरीके से जुड़े हुए थे।
पिता के निधन के बाद रणबीर बुरी तरह से टूट गए थे। रणबीर ने ऋषि कपूर की बची फिल्म का प्रचार किया और इसी दौरान उन्होंने दबी जुबान में ये तमन्ना भी जाहिर की कि काश उनके पिता उनके परिवार में लौट सकते।
रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने 8 जुलाई 1958 को नीतू सिंह से शादी की थी। इसी साल 27 जून को ऋषि कपूर की एक फिल्म ‘कर्ज’ रिलीज हुई थी। ये फिल्म पुनर्जन्म की कहानी है। इस फिल्म ने उन दिनों खूब तहलका मचाया था। हिंदी सिनेमा में पुनर्जन्म लेकर अपना बदला पूरा करने की सुपरहिट कहानियों में फिल्म ‘कर्ज’ की गिनती सबसे ऊपर होती है। गौर करने वाली बात ये है कि आज इसी दिन आलिया ने भी खुशखबरी दी है। ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर बेटा होता है तो उनके पिता का पुनर्जन्म कपूर खानदान में फिर से हो जाए।
वहीं कपूर खानदान से जुड़े करीबी सूत्र इक्सर बताते हैं कि रणबीर की हमेशा से ख्वाहिश है कि अगर उनका पहला बच्चा बेटा होगा तो वह उसका नाम अपने पिता के नाम पर रखना चाहेंगे। ऐसे में माना जा सकता है कि रणबीर अपने बच्चे का नाम अपने पिता के नाम पर रख सकते हैं।
आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस बात का एलान किसी और ने नहीं बल्कि खुद आलिया ने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है।
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो अस्पताल में बेड पर दिख रही है। उनके साथ उनके पति रणबीर कपूर बैठे हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस अल्ट्रासाउंड कराती दिख रही हैं।
फोटो पोस्ट करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारा बच्चा….जल्द आने वाला है।’ इस फोटो में आलिया के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। हालांकि एक्टर का चेहरा इसमें नहीं दिख रहा।
आलिया का ये पोस्ट देख जहां लोग हैरान हुए वहीं, बॉलीवुड और फैंस उन्हें बधाई देने के लिए लाइन में लग गए हैं।