scriptअरमान के रिसेप्शन में आलिया रणबीर की जोड़ी नें बांधा संमा, जल्द ही बनेंगी कपूर खानदान की बहू | Alia Bhatt with Ranbir Kapoor at wedding reception | Patrika News

अरमान के रिसेप्शन में आलिया रणबीर की जोड़ी नें बांधा संमा, जल्द ही बनेंगी कपूर खानदान की बहू

locationनई दिल्लीPublished: Feb 05, 2020 06:15:11 pm

Submitted by:

Pratibha Tripathi

अरमान जैन ने गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ 3 फरवरी को शादी की
4 फरवरी को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी ऑर्गनाइज की गई

alia.jpg

,,

नई दिल्ली। सिनेमा जगत में एक मात्र राज करने वाले कपूर खानदान में अब शहनाईयों के बजने की तयैरियां शुरू हो चुकी हैं। अभी हाल ही में अरमान जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ 3 फरवरी को शादी की । और 4 फरवरी को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी ऑर्गनाइज की गई, इस शादी समारोह में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे सम्मलित हुए। इन्ही बीच नजर आई इस खानदान में आने वाली दुल्हन आलिया भट्ट। रणबीर के संग आलिया को आते ही इस शादी में एक अलग सी रौनक देखने को मिली। आलिया नीतू सिंह व रणबीर के साथ नजर आई। पार्टी में जहां एक ओर आलिया अपने हुस्‌न का जलवा बिखेर रही थी तो दूसी ओर रणबीर भी काफी डीसेंट अंदाज से लोगों का दिल जीतते नजर आ रहे थे। इस शादी में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों परफेक्ट कपल के रूप में नजर आ रहे थे।

alia_02.jpg

आलिया भट्ट का इस शादी में सम्मलित होना ये साफ इशारा कर रहा है कि अरमान के बाद रणबीर दूल्हा बनने को तैयार हैं। दोनों के आउटफिट की बात करें तो रणबीर कपूर ने ब्लू कलर की शेरवानी और व्हाइट पायजामा पहना हुआ था तो वहीं आलिया लहंगे में स्टनिंग लुक में खास नजर आ रही थीं।

वर्क फ्रंट की बात करे तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ काम करते नजर आएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो