scriptखुली दीपिका-प्रियंका की पोल, इंस्टाग्राम पर हैं इतने करोड़ फेक फॉलोअर्स, ‘देसी गर्ल’ एक पोस्ट से कमाती हैं करोड़ों रुपए | Almost Half of Priyanka, Deepika Instagram followers are fake | Patrika News

खुली दीपिका-प्रियंका की पोल, इंस्टाग्राम पर हैं इतने करोड़ फेक फॉलोअर्स, ‘देसी गर्ल’ एक पोस्ट से कमाती हैं करोड़ों रुपए

locationमुंबईPublished: Aug 11, 2019 02:23:27 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

सेलेब्स तो इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के करोड़ों रुपए तक वसूलते हैं।

deepika and priyanka

deepika and priyanka

बॉलीवुड स्टार्स अपने फैंस से कनेक्ट रहने के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। लगभग सभी सेलेब्स इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं। वे यहां अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। अब तो यह प्लेटफॉर्म कमाई का जरिया भी बन गया है। कुछ सेलेब्स तो इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के करोड़ों रुपए तक वसूलते हैं। उनके अकाउंट पर करोड़ों फॉलोअर्स भी होते हैं और हर एक फोटो पर लाखों लाइक्स भी आ जाते हैं। लेकिन, हाल ही में एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ बॉलीवुड हस्तियों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स फेक हैं।
वर्ल्ड लेवल पर जारी की गई इस लिस्ट में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा टॉप-10 फेक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की लिस्ट में शामिल हैं। यानी भारतीय सेलेब्स में इन दोनों अभिनेत्रियों के सबसे ज्यादा फेक फॉलोअर्स हैं। यह रिपोर्ट इंस्टीट्यूट ऑफ कंटेपररी म्यूजिक परफॉरमेंस (ICMP) की है। इसकी रिसर्च में सामने आया है कि दुनियाभर के कई सेलेब्स के इंस्टाग्राम अकाउंट में फेक फॉलोअर्स है।

 

खुली दीपिका-प्रियंका की पोल, इंस्टाग्राम पर हैं इतने करोड़ों फेक फॉलोअर्स, 'देसी गर्ल' एक पोस्ट से कमाती हैं करोड़ों रुपए
वहीं इस लिस्ट में दीपिका 6ठें स्थान पर हैं और प्रियंका 10वें पायदान पर हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दीपिका के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 45 फीसदी फॉलोअर्स फेक हैं। यानी उनके 13 करोड़ फॉलोअर्स में से करीब 6 करोड़ फॉलोअर्स फेक हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा के 43 फीसदी फॉलोअर्स फेक हैं। उनके करीब 4 करोड़ फॉलोअर्स फर्जी हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए 271,000 डॉलर यानी करीब 1 करोड़ 86 लाख 95 हजार रुपये लेती हैं।
खुली दीपिका-प्रियंका की पोल, इंस्टाग्राम पर हैं इतने करोड़ों फेक फॉलोअर्स, 'देसी गर्ल' एक पोस्ट से कमाती हैं करोड़ों रुपए
इस लिस्ट में पहला स्थान टॉक शो होस्ट एलेन डेजेनेरेस का है, जिनके करीब 58 फीसदी फॉलोअर्स फेक हैं। इसके बाद लिस्ट में कर्दाशियां सिस्टर्स यानी किम कर्दाशियां, ख्लो कर्दाशियां का नाम शामिल हैं। उनके भी 49 से 44 फीसदी फॉलोअर्स फर्जी बताए गए हैं।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो