scriptये है असली हीरो: 1398 किसानों का चुकाया कर्ज, 44 शहीदों के परिवार को मदद, BMC को दीं लाखों की गाड़ियां और मशीनें | Amitabh Bachchan doing Real Hero by helping farmers and soldiers | Patrika News

ये है असली हीरो: 1398 किसानों का चुकाया कर्ज, 44 शहीदों के परिवार को मदद, BMC को दीं लाखों की गाड़ियां और मशीनें

locationमुंबईPublished: Nov 28, 2018 10:35:14 am

पिछले कुछ समय से लगातार बीग बी जरूरतमंद लोगों की दिल खोलकर मदद कर रहे हैं…

Amitabh Bachchan Real Hero

Amitabh Bachchan Real Hero

मुंबई। फिल्मों में हीरो के रोल में अभिनेताओं को आपने जरूरतमंद लोगों की मदद करते देखा ही होगा, लेकिन ऐसे हीरो रियल लाइफ में दुर्लभ हैं। ऐसे ही गिने-चुने हीरोज में शामिल है अमिताभ बच्चन। पिछले कुछ समय से लगातार बीग बी जरूरतमंद लोगों की दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज चुकाया है।

1398 किसानों का चुकाया कर्जा
अमिताभ ने कर्ज तले दबे उत्तर प्रदेश के 1398 किसानों का आर्थिक बोझ खुद पर ले लिया। सरकार और बैंक से सैटलमेंट की प्रकिया पूरी कर किसानों का कर्जा खुद चुकाने का नेक काम किया है। बताया जाता है कि इस कर्ज की राशि करीब 4 करोड़ है। वाराणसी के इन किसानों में से चुनिंदा 70 किसानों को मुंबई बुलाया गया। इनकी मुंबई तक की यात्रा के लिए ट्रेन की एक पूरी बोगी बुक करवाई गई।

मुंबई में अमिताभ ने इन किसानों को बैंक आॅफ इंडिया के साथ एकमुश्त सैटलमेंट के सर्टिफिकेट (OTS) वितरित किए। ये सर्टिफिकेट उनकी बेटी श्वेता ने किसानों को सौंपे। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा,’बेटी श्वेता ने अपने हाथों से उन सब को OTS दिया; बेटी घर की लक्ष्मी होती है-लक्ष्मी के हाथों से लक्ष्मी दी!’

https://twitter.com/SrBachchan/status/1067165897570152448?ref_src=twsrc%5Etfw

350 किसानों का कर्ज चुकाया, 44 शहीदों के परिवार को दी मदद
2017 में भी अमिताभ बच्चन ने इसी तरह किसानों की मदद की थी। उस समय बिग बी ने 350 किसानों का कर्ज चुकाया था। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के रहने वाले 44 शहीदों के परिवारों को भी मदद की। उस समय पत्नी जया बच्चन के साथ अमिताभ ने उन किसानों और शहीदों के परिवारों को सहायता राशि सुपुर्द की थी।

amitabh bachchan real hero

बीएमसी को दी छोटी गाड़ियां और ट्रक
अमिताभ यहीं नहीं रूके। हाल ही में उन्होंने वृहद मुंबई नगर पालिका बीएमसी के साथ किए अपने वादे को निभाते हुए 25 छोटी गाड़ियां और एक बड़ा ट्रक भेंट किया। ये वादा उन्होंने एक बार एक टीवी चैनल के प्रोग्राम में किया था।

https://twitter.com/SrBachchan/status/1066445853164883968?ref_src=twsrc%5Etfw
amitabh bachchan real hero
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो