scriptबिग बी नहीं मनाएंगे 75वां जन्मदिन, दिवाली | Amitabh Bachchan: Not celebrating 75th birthday and Diwali | Patrika News

बिग बी नहीं मनाएंगे 75वां जन्मदिन, दिवाली

Published: Oct 08, 2017 07:19:03 pm

न जन्मदिन न दिवाली, इस साल जश्न नहीं मनाएंगे अमिताभ बच्चन….

Amitabh_Bachchan

Amitabh_Bachchan

महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह इस साल दिवाली और अपना 75वां जन्मदिन का जश्न नहीं मनाएंगे। उनका जन्मदिन 11 अक्टूबर को है। बेशक उनके फैन्स बिग बी के 75वें जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए प्लानिंग करने में बिजी हैं। लेकिन अमिताभ बच्चन ने साफ कर दिया है कि वे किसी भी जश्न मनाने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस साल न ही उनके जन्मदिन और न ही दिवाली का जश्न घर पर मनाया जाएगा। उन्होंने इसकी वजह नहीं बताई, हालांकि उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णराज राय का मार्च में निधन हुआ था। वह काफी दिनों से बीमार थे। अमिताभ ने शनिवार रात ट्वीट किया, ‘भारत ने 20-20 में ऑस्ट्रेलिया को हराया, पिंक पैंथर्स की असरदार जीत रही और ट्विटर पर 3 करोड़ प्रशंसक। सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए, इस वर्ष दिवाली का जश्न नहीं।’ ‘पीकू’ स्टार ने ब्लॉग पर अधिक जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, ‘नहीं, 75वें जन्मदिन पर किसी तरह का जश्न नहीं, इस बार शहर में न होने की संभावना।’

https://twitter.com/SrBachchan/status/916723882769256448?ref_src=twsrc%5Etfw

ट्विटर पर 3 करोड़ प्रशंसक
अमिताभ बच्चन के माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ हो गई है। ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘पा’, ‘बागबान’, ‘भूतनाथ’, ‘ब्लैक’ और ‘पीकू’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके बिग बी कई दिग्गज हस्तियों से आगे हैं। ट्विटर पर शाहरुख खान के (2.89 करोड़), सलमान खान (2.65 करोड़), आमिर खान (2.2 करोड़), दीपिका पादुकोण (2 करोड़) और प्रियंका चोपड़ा के (1.97 करोड़) प्रशंसक हैं। हालांकि, अमिताभ बच्चन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीछे हैं। मोदी के प्रशंसकों की संख्या 3.5 करोड़ है।

https://twitter.com/SrBachchan/status/916724347426844673?ref_src=twsrc%5Etfw

अमिताभ बच्चन ने शनिवार रात अपना उत्साह साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘ट्विटर पर 3 करोड़। थोड़े अच्छे और बुरे अनुभव।’ अमिताभ वर्तमान में ‘102 नॉट आउट’ और ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ के साथ व्यस्त हैं। ‘102 नॉट आउट’ में वह ऋषि कपूर के साथ दिखेंगे। दोनों दो दशक बाद साथ काम कर रहे हैं।

https://twitter.com/SrBachchan/status/916649983297724416?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो