scriptFIRST DATE पर ही इस अभिनेत्री ने सैफ को किया KISS,फिर सैफ 2 दिन तक रहें… | amrita singh saif ali khan first date kiss kareena kapoor | Patrika News

FIRST DATE पर ही इस अभिनेत्री ने सैफ को किया KISS,फिर सैफ 2 दिन तक रहें…

Published: Feb 09, 2018 07:25:34 pm

Submitted by:

Amit Singh

आज बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह का बर्थडे है। अमृता सैफ अली खान की पहली पत्नी थी

amrita singh saif ali khan first date kiss

amrita singh saif ali khan first date kiss

आज बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह का बर्थडे है। अमृता सैफ अली खान की पहली पत्नी थी। चलिए इस मौके पर हम आपको बताते है सैफ के साथ उनके पहले डेट की कहानी। बता दें कि अपने पहले ही डेट में सैफ ने अमृता को किस कर लिया था। एक बातचीत के दौरान सैफ ने ये बातें शेयर की है। सैफ ने बताया कि पहले डेट को अमृता ने कहीं बाहर जाने से तो मना कर दिया था लेकिन इसके बदले उन्होंने मुझे अपने घर पर ही डिनर के लिए इनवाइट किया था। जब मैं अमृता के घर पहुंचा तो उस वक्त वो अपना मेकअप उतार रही थीं। उन्हें बिना मेकअप के देखकर मैं हैरान रह गया।’ सैफ के मुताबिक अमृता ने फर्स्ट डेट में ही उन्हें किस किया था।

उसके बाद सैफ बताते हैं कि उसके बाद वो २ दिन तक अमृता के घर पर ही थे। हालांकि सैफ ने ये भी साफ कर दिया था कि वो २ दिन अलग कमरे में रहे थे। उसके बाद कुछ समय की डेटिंग के बाद दोनों ने १९९१ में घर वालों को बिना बताएं ही शादी कर ली थी। दोनों में से किसी ने भी अपने घर वालों को इस बारें में सूचित करना सही नही समझा। दरअसल दोनों ही अपने घरवालों के रिएक्शन से डरे हुए थे। इसकी वजह सैफ बताते है दोनो के बीच के उम्र का फासला। बता दें कि अमृता सैफ से करीब १२ साल बड़ी थी। लेकिन कहते है ना इश्क अंधा होता है।

13 साल बाद दोनों ने २००४ में एक दूसरे से तलाक ले लिया। दोनो के सारा और इब्राहिम नाम के दो बच्चे भी हैं। उसके बाद सैफ का ने कुछ सालों तक एक विदेशी मॉडल को भी डेट किया लेकिन वो रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नही चल पाया था। २००७ में टशन के सेट से सैफ का करीना कपूर के साथ इश्क परवान चढा़ और फिर साल 2012 में सैफ अली खान और करीना कपूर ने शादी कर ली। दोनों का एक क्यूट बेटा तैमूर है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो