scriptअंगद बेदी ‘मुन्ना भाई’ में निभाएंगे पुलिस की भूमिका | Angad Bedi On Playing A Cop In MUMBhai | Patrika News

अंगद बेदी ‘मुन्ना भाई’ में निभाएंगे पुलिस की भूमिका

locationमुंबईPublished: Nov 08, 2019 07:27:57 pm

वेब सीरीज ‘द वर्डिक्ट : स्टेट बनाम नानावती’ में एक वकील के अवतार में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अभिनेता अंगद बेदी एकता कपूर के नए अपराध पर आधारित नाटक ‘मुन्ना भाई’ में पुलिस की भूमिका में नजर आएंगे….

Happy Birthday Angad Bedi: Angad bedi Unknown Facts and Personal Life

Happy Birthday Angad Bedi: Angad bedi Unknown Facts and Personal Life,Neha Dhupia and Angad Bedi ,Happy Birthday Angad Bedi: Angad bedi Unknown Facts and Personal Life,Neha Dhupia and Angad Bedi ,Happy Birthday Angad Bedi: Angad bedi Unknown Facts and Personal Life

वेब सीरीज ‘द वर्डिक्ट : स्टेट बनाम नानावती’ में एक वकील के अवतार में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अभिनेता अंगद बेदी ( Angad Bedi ), एकता कपूर के नए अपराध पर आधारित नाटक ‘मुन्ना भाई’ में पुलिस की भूमिका में नजर आएंगे। इस शो में पुलिस और गैंगस्टर के बीच दोस्ती को दर्शाया गया है। अंगद का किरदार मुंबई के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक के जीवन पर आधारित है।

Happy Birthday Angad Bedi: Angad bedi Unknown Facts and Personal Life
इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए अंगद ने कहा, ‘यह पहली बार है, जब मैं एक प्रोजेक्ट के लिए पुलिस वाले की भूमिका निभा रहा हूं। यह पूरी तरह से एक नई दुनिया है, जिस पर मैं आगे बढऩे के लिए तैयार हूं।’ उन्होंने कहा, ‘भारतीय वायुसेना की लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना की आगामी बायोपिक ‘द कारगिल गर्ल’ में एक आर्मीमैन की भूमिका निभाने के बाद मुझे उस जिम्मेदारी का एहसास हुआ है।’
Neha Dhupia and Angad Bedi

साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली नेहा धूपिया कई फिल्मों में काफी बोल्ड रोल किए। हालांकि उन्हें फिल्मों में ज्यादा सफलता नहीं मिली। फिल्म ‘जूली’ के बोल्ड किरदार के लिए नेहा धूपिया को आलोचना का भी सामना करना पड़ा। नेहा ने अंगद बेदी से 10 मई 2018 को दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी करके सभी को चौंका दिया था। हालांकि अंगद बेदी ने नेहा को बहुत पहले प्रपोज किया था लेकिन तब नेहा किसी और के प्यार में दीवानी थीं और उन्होंने अंगद के प्यार को ठुकरा दिया था। बता दें शादी से पहले नेहा के अफेयर्स के चर्चे बड़े मशहूर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो