अनिल कपूर ने अपनी वाइफ सुनीता कपूर का बर्थडे बहुत ही खास अंदाज में मनाया। सुनीता के बर्थडे पर पूरा कपूर परिवार साथ में लंच पर गया।
अब इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में पूरा कपूर परिवार साथ नजर आ रहा है।
अनिल कपूर के भाई संजय कपूर ने भी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें अनिल कपूर, संजय कपूर, सुनीता कपूर, सोनम कपूर, महीप कपूर, चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे, सोहेल खान की पत्नी सीमा खान और ऋषी कपूर की बहन रीमाा जैन नजर आ रही हैं।
अनिल कपूर ने भी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी जिंदगी का हर एक दिन बेहतर सिर्फ तुम्हारी वजह से हुआ है। हैपी बर्थडे सुनीता कपूर।
ज्ञातव्य है कि अनिल और सुनीता ने वर्ष 1984 में शादी की थी।