scriptAnil Kapoor Shared A Special Post On The Occasion Of Marathi Bhasha Din, recalls Laxmikant Berde | मराठी भाषा दिवस पर लक्ष्मीकांत बेर्डे को याद कर भावुक हुए अनिल कपूर, कहा- मैं खुशकिस्मत हूं कि... | Patrika News

मराठी भाषा दिवस पर लक्ष्मीकांत बेर्डे को याद कर भावुक हुए अनिल कपूर, कहा- मैं खुशकिस्मत हूं कि...

Published: Feb 28, 2023 01:13:40 pm

Submitted by:

Archana Keshri

Anil Kapoor Recalls Laxmikant Berde: लक्ष्मीकांत बहुत कम उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए, लेकिन वह आज भी अपनी कला से दर्शकों के जेहन में बसे हुए हैं। हाल ही में मराठी राजभाषा दिवस के अवसर पर बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने लक्ष्मीकांत को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

Anil Kapoor Shared A Special Post On The Occasion Of Marathi Bhasha Din, recalls Laxmikant Berde
Anil Kapoor Shared A Special Post On The Occasion Of Marathi Bhasha Din, recalls Laxmikant Berde
Anil Kapoor Recalls Laxmikant Berde: मशहूर कॉमेडियन लक्ष्मीकांत बेर्डे को मराठी मनोरंजन जगत में कॉमेडी का बादशाह कहा जाता है। उनके चुटकुलों का समय, उनके चेहरे के भाव और लोगों को जोर से हंसाने की उनकी क्षमता ने उन्हें दर्शकों का प्रिय बना दिया। उनका हर किरदार दर्शकों के बीच मशहूर हुआ। उन्हें इस दुनिया को छोड़े हुए 19 साल हो चुके हैं। लेकिन वो आज भी अपनी कला के माध्यम से दर्शकों के जेहन में बसे हुए हैं। उनके चाहने वाले और दोस्त आज भी उनकी यादों से भावुक हो जाते हैं। लक्ष्मीकांत के साथ जिसने भी काम किया है वो उन्हें कभी नहीं भूला सकता। अब बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर ने लक्ष्मीकांत बेर्डे की यादों को ताजा कर दिया है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.