scriptभतीजे अर्जुन और मलाइका के रिश्ते पर खुलकर बोले अनिल कपूर, बताई दिल की बात | Patrika News
बॉलीवुड

भतीजे अर्जुन और मलाइका के रिश्ते पर खुलकर बोले अनिल कपूर, बताई दिल की बात

5 Photos
5 years ago
1/5

बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर ने अपने भतीजा अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान के कथित लिंकअप पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच लिंकअप की खबरें जोरों पर है। दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है।

 

2/5

जब दोनों से इस बारे में पूछा जाता है तब वे जवाब देने से बचते दिखते हैं। इसके बाद अब अनिल कपूर ने दोनों के रिश्ते पर प्रतिक्रिया दी है।

 

3/5

अनिल कपूर ने कहा कि वह अर्जुन को बहुत अच्छे से जानते हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनका भतीजा खुश है तो वह भी खुश हैं।

 

4/5

उन्होंने कहा कि वह इस पर और कोई टिप्पणी नहीं करेंगे लेकिन एक परिवार के तौर पर अर्जुन की जिंदगी में खुशी आने पर सभी को खुशी होगी। अर्जुन कपूर ने कुछ दिनों पहले करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में माना था कि वह अब सिंगल नहीं है।

 

5/5

इसके कुछ ही दिन बाद मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नाम में से खान हटा दिया था। वहीं हाल ही में वह एएम अक्षरों का पेंडेंट पहने दिखी थीं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.