फिटनेस में बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स को कड़ी टक्कर देने वाले Milind Soman की उम्र 54 साल है। इस उम्र में भी खुद को फिट रखना और मॉडलिंग की दुनिया में सालों बाद भी अपना दबदबा बनाए रखना। किसी बड़ी सफलता से कम नहीं है। मिलिंद की फिटनेस और लुक के लिए उन्हें इंटरनेशल लेवल पर भी खूब सरहाना मिलती है। वहीं उनकी निजी जिंदगी के बारें में बात करें तो उनकी शादीशुदा जिंदगी हमेशा से ही चर्चाओं में रही है। उनकी पत्नी Madhu Sapre जो कि खुद एक मॉडल हैं। आज भी लोगों को इन दोनों का हॉट विज्ञापन याद है। जिसमें दोनों ही गले में सापं को लपेटे नज़र आए थे। उस वक्त Milind और Madhu दोनों ही एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उन्होंने कुछ समय बाद ही शादी कर ली। जो महज तीन साल बाद ही टूट गई।
पहली बीवी से अलग होने के बाद उनके कई और अफेयर्स की खबरें सामने आई थीं, लेकिन तभी ऐसी खबरें भी सामने आने लगी कि मिलिंद एक टीनएजर गर्ल को डेट कर रहे हैं। जो कि एक हॉस्टैज हैं। कहा जाता है कि दोनों के बीच है कुछ सालों का नहीं बल्कि 30 सालों का अंतर है। जब Ankita Konwar मिलिंद को डेट कर रही थीं। वह उस वक्त 20 साल की भी नहीं हुई थीं। सबको यह उम्मीद बिल्कुल भी नहीं थी कि यह कपल शादी कर लेगा। Ankita के परिवार को भी इस रिश्ते से काफी शिकायतें थीं। उनके परिवार को भी मिलिंद की उम्र से काफी दिक्कत थी। लेकिन 2018 में Ankita ने मिलिंद से शादी कर सबको चौंका दिया।