script‘अच्छे दिन’ के लिए अनुपम खेर ने किया यह ट्वीट, देखकर आप भी जरुर करेंगे लाइक | Anupam Kher tweeted for 'Achhe Din' | Patrika News

‘अच्छे दिन’ के लिए अनुपम खेर ने किया यह ट्वीट, देखकर आप भी जरुर करेंगे लाइक

locationमुंबईPublished: Feb 20, 2020 05:31:11 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

‘अच्छे दिन’ के लिए अनुपम खेर ने किया यह ट्वीट, देखकर आप भी जरुर करेंगे लाइक

Anupam Kher

Anupam Kher

हमेशा सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन को सामाजिक और अन्य मुद्दों पर जागरूक करने वाले बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रसारित किए गए नारे ‘अच्छे दिन’ पर जोरदार कमेंट किया है। जिसे देखकर हर कोई उसे लाइक करेगा। क्योंकि उन्होंने अच्छे दिन के लिए बुरे दिनों से लड़ने की बात कही है। जो वास्तव में भी सही है। अगर आप बुरे दिनों से लड़ेगे तो निश्चित ही अच्छे दिन आएंगे। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

 

अनुपम ने अपने ट्वीटर एकाउंट से शेयर किया है। ‘कभी-कभी अच्छे दिनों के लिए बुरे दिनों से लड़ना पड़ता है।’ उनके ट्वीट करते ही काफी रिएक्शन आ रहे हैं। क्योंकि उनका ये ट्वीट राजनीति और वर्तमान परिदृश्य से जोड़कर देखा जा रहा है।

https://twitter.com/AnupamPKher/status/1230160487221989379?ref_src=twsrc%5Etfw
इससे पहले अनुपम खेर ने देश में लगने वाले ‘आजादी’ के नारों पर कड़ा प्रहार करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कुछ सवाल उठाए थे। वीडियो में अनुपम ने कहा। दोस्तों, मुझे एक बात समझ नहीं आ रही जो लोग आजादी आजादी के नारे लगाते हैं। वो क्या कहना चाहते हैं, क्योंकि देश तो 15 अगस्त 1947 को आजाद हो गया था। उसके लिए हमारे पूर्वजों ने बहुत संघर्ष किया है। मनुवाद से आजादी, भूखमरी से आजादी, जातिपाति से आजादी चाहिए तो इसके लिए काम करना पड़ेगा। बहुत से लोगों ने काम किया था। नारे लगाने से क्यों होगा। घर बैठकर खाना तो नहीं मिलेगा। काम तो करना पड़ेगा। 1947 से 2020 तक जो देश आया उसके लिए लोगों ने काम किया है। ये कौन-सी आजादी चाह रहे हैं। देश के लिए काम करिए, सिर्फ नारों से कुछ न होने वाला।
https://twitter.com/AnupamPKher/status/1225274847821017088?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो