scriptAnuradha Paudwal के बेटे का निधन, शंकर महादेवन ने कहा- इससे उबर नहीं पा रहा हूं | Anuradha Paudwal son Aditya Paudwal dies at the age of 35 | Patrika News

Anuradha Paudwal के बेटे का निधन, शंकर महादेवन ने कहा- इससे उबर नहीं पा रहा हूं

Published: Sep 12, 2020 06:51:50 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

आदित्य पौडवाल कुछ समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। वह काफी समय से अस्पताल में एडमिट थे। आदित्य ने आज सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Shankar Mahadevan

Shankar Mahadevan

नई दिल्ली: साल 2020 फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत ही बुरा साल साबित होता दिख रहा है। एक के बाद एक कई कलाकार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब हाल ही में बॉलीवुड से एक और दुखद खबर सामने आई है। सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन हो गया। उनकी उम्र महज 35 साल थी।
खबरों के मुताबिक,आदित्य पौडवाल कुछ समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। वह काफी समय से अस्पताल में एडमिट थे। आदित्य ने आज सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री शौक में डूब गई है। सिंगर शंकर महादेवन ने आदित्य पौडवाल के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, “यह खबर सुनकर पूरी तरह से टूट चुका हूं। हमारे प्यारे आदित्य पौडवाल नहीं रहे। कितने शानदार म्यूजिशियन थे, वह एक खूबसूरत इंसान थे, खूबसूरत सेंस ऑफ ह्युमर के साथ।”
शंकर महादेवन ने आगे लिखा, “हमने कई बार कई प्रोजेक्ट्स में एक साथ काम किया। लेकिन इस सबसे उबर नहीं पा रहा हूं। परिवार के लिए प्रार्थना! लव यू आदित्य… आपकी याद आएगी।” इसके अलावा शंकर महादेवन ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए बताया कि आदित्य की तबीयत काफी बिगड़ गई थी। पिछले चार दिनों से मुंबई के एक अस्पताल के आईसीयू में एडमिट थे। वहां किडनी फेल होने के चलते उनकी मौत हो गई। शंकर महादेवन ने बताया कि आदित्य को फेफड़ों का भी संक्रमण था। इसके साथ ही उन्होंने आदित्य के काम लेकर कहा कि उन्होंने मेरे लिए एक गजल एल्बम को भी प्रोड्यूस किया था। स्टेज शो में उन्होंने मेरे साथ काम किया था। आदित्य बहुत ही होनहार संगीतकार थे। उनके निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो