अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने खुद कंगना को फिल्म क्वीन (Film Queen) की शूटिंग के दौरान शैंपेन पीते हुए देखा था। अनुराग ने कहा कि कंगना क्वीन फिल्म के लिए सीन सही दे पाए इसके लिए वो खुद शैंपेन पीती थीं। मैंने ऐसा करते हुए देखा है ताकि वो आसानी से एक्टिंग कर पाएं। खुद की हिचक मिटाने के लिए कंगना ऐसा करती थीं। अनुराग ने कहा कि पहले उनमें शायद आत्मविश्वास की कमी रही होगी इसलिए उन्होंने शैंपेन का सहारा लिया था। मैंने खुद अपनी आंखों से ऐसा होते हुए देखा है। वो जो बोल रही हैं किसी ने उनके साथ ऐसा किया ये सही नहीं है।
अनुराग ने आगे कहा कि जब कंगना इन सब चीजों से बाहर आ गई तभी से मैं उनके साथ टच में नहीं हूं। अब कंगना इन सब चीजों से निकल गई हैं। हालांकि कंगना ये भी नहीं कह सकती कि उस वक्त उनके साथ जबरदस्ती की गई थी। मैंने उन्हें अपने मन से ऐसा करता देखा है। अनुराग ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि यहां कोई आपके साथ जबरदस्ती नहीं करता। बस कहता है एक बार ट्राई करो मजा आएगा। मैंने भी किया था। लेकिन उसके बाद आपकी मर्जी होती है कि आप क्या करना चाहते हैं।