दरअसल, सरकार के नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) को लेकर अनुराग कश्यप ने कई ट्वीट्स किए थे। जिसमें से एक ट्वीट को लेकर वो निशाने पर आ गए। अनुराग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था- अपने बाप की बात कर। जला दिए कागज सारे और औकात नहीं किसी को निकाल दे यहां से। जाहिर है कि इस ट्वीट में अनुराग ने CAA का विरोध किया था। इसी को लेकर एक यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा- भाई अनुराग कश्यप, जला दिए थे ना कागज तो.. तो दूसरे यूजर ने लिखा- कागज तो अनुराग कश्यप के पूर्वज भी दिखाएंगे।
अनुराग को लगातार इसपर ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि पायल घोष ने डायरेक्टर पर आरोप लगाया है कि साल 2013 में उन्होंने घर बुलाकर एक्ट्रेस के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। पायल ने अनुराग पर रेप का आरोप (Rape allegations) लगाया है। हालांकि अनुराग ने पुलिस पूछताछ में सभी आरोपों से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि मैं निर्दोष हूं। मैंने पायल को कभी भी अपने घर पर नहीं बुलाया। बॉलीवुड से कई सेलेब्स अनुराग का समर्थन कर रहे हैं। तापसी पन्नू, ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी, माही गिल और कल्कि कोचलीन जैसी एक्ट्रेसेस ने उनका समर्थन किया था। वहीं कंगना रनौत और रूपा गांगुली ने पायल घोष का सपोर्ट करते हुए अनुराग की गिरफ्तारी की मांग की थी।