बॉलीवुड

Kerala में हथनी की मौत पर भड़की Anushka Sharma, बोलीं- हमें कड़े कानून की आवश्यकता है

Anushka Sharma ने इस घटना की ख़बर का स्क्रीनशॉट्स शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा- ‘इसलिए हमें जनवारों पर अत्याचार के खिलाफ़ कड़े कानून की आवश्यकता है।’

Jun 03, 2020 / 06:36 pm

Sunita Adhikari

Anushka Sharma On Pregnant Elephant Death

नई दिल्ली: केरल (Kerala Pregnant Elephant) से एक अमानवीय घटना सामने आई है। यहां कुछ लोगों ने एक भूखी हथनी को पटाखों से भरा अनानास खिला दिया। अनानास हथिनी के मुंह में फट गया। जिससे उनका मुंह बुरी तरह जख्मी हो गया। दर्द में तड़पती हुई हथनी गांव में इधर-उधर भटक रही थी। जिसके बाद वह एक नदी में अपना मुंह डुबोए खड़ी हो गई। शायद इससे उसको दर्द में कुछ राहत मिल रही होगी। मक्खी से बचाने के लिए भी वह पानी में गई थी। लेकिन उसके बाद उसकी मृत्यु हो गई (Kerala Elephant Killed With Firecrackers) और उसके पेट में पल रहे बच्चे की भी। इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई स्तब्ध है कि आखिर बेजुबानों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों?
बॉलीवुड सेलेब्स भी इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Anushka Sharma Instagram) से एक स्टोरी शेयर की। उन्होंने इस घटना की ख़बर का स्क्रीनशॉट्स शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा- ‘इसलिए हमें जनवारों पर अत्याचार के खिलाफ़ कड़े कानून की आवश्यकता है।’
वहीं जानवरों को लेकर आवाज उठाने वालीं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor Tweet On Pregnant Elephant Death) ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, “ऐसा कैसे हो सकता है? क्या लोगों के पास दिल नहीं है? मेरा दिल टूट गया है। दोषियों को सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए।”
https://twitter.com/PetaIndia?ref_src=twsrc%5Etfw
एक्टर रणदीप हुड्डा ने भी इस घटना पर ट्वीट (Randeep Hooda Tweet) किया। वह लिखते हैं, ‘एक प्रेग्नेंट हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिलाना सबसे अमानवीय काम है। यह बिल्कुल अस्वीकार है। दोषियों के खिलाफ़ कड़ा एक्शन लिया जाना चाहिए।’ उन्होंने इस ट्वीट में केरल के सीएम पिनाराई विजयन और प्रकाश जावेडकर को भी टैग किया। इसके अलावा कई और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
https://twitter.com/hashtag/inhumane?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
आपको बता दें कि यह घटना तब सामने आई जब वन विभाग के अधिकारी मोहन कृष्णन ने हथनी की मौत पर फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट लिखा, वो सभी पर यकीन करती थी। जब अनानास उसके मुंह में फटा होगा तो उसने अपने बारे में नहीं सोचा होगा बल्कि अगले 18-20 महीनों में जन्म देने जा रही अपने बच्चे के बारे में सोचा होगा। उसने कभी किसी इंसान को चोट पहुंचाने की कोशिश नहीं की। तब भी जब वह गांव में दर्द में भटक रही थी। उसने एक भी घर को नुकसान नहीं पहुंचाया। इसलिए मैं कहता हूं वो अच्छाई से भरी थी।

Home / Entertainment / Bollywood / Kerala में हथनी की मौत पर भड़की Anushka Sharma, बोलीं- हमें कड़े कानून की आवश्यकता है

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.