scriptपति विराट की कामयाबी पर पत्नी अनुष्का शर्मा ने ऐसे किया अपने प्यार का इजहार | anushka sharma celebrates virat kohli's victory | Patrika News

पति विराट की कामयाबी पर पत्नी अनुष्का शर्मा ने ऐसे किया अपने प्यार का इजहार

locationनई दिल्लीPublished: Oct 12, 2019 02:08:19 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

विराट कोहली ने जड़ा 7वां दोहरा शतक
अनुष्का शर्मा ने बिन कुछ कहे जताया प्यार

virat_2.jpeg

,,

नई दिल्ली: हाल ही में इंडियन टीम के कैप्टन विराट कोहली ने अपना 7वां दोहरा शतक लगाया। साथ ही उन्होंने अपने करियर का उच्चतम स्कोर नाबाद 254 रन भी हासिल किया। ये किसी भी भारतीय कैप्टन द्वारा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। अब विराट की इतनी बड़ी उपलब्धि पर भला उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा कैसे रिएक्ट नहीं करतीं । विराट कोहली के इस रिकॉर्ड के बाद अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
virat_.jpeg
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट कोहली की ब्लैक एंड व्हाइट एक तस्वीर शेयर की। साथ ही उन्होंने हार्ट के 3 इमोजी शेयर किए हैं। इस तरह रोमांटिक अंदाज में बिना कुछ कहे अनुष्का ने विराट के लिए प्यार जाहिर किया है। बता दें अनुष्का और विराट की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है।
11416427-1d56-4f6d-a408-8d6e0fcb0d32.jpeg
वहीं बात करें अनुष्का शर्मा की फिल्मों की तो वो फिलहाल फिल्मों से काफी टाइम से दूर हैं। दरअसल, 2018 में अनुष्का शर्मा 4 बड़ी फिल्मों में नजर आई थीं- जिसमें ‘जीरो’, ‘परी’, ‘सुई धागा’ और ‘संजू’ शामिल हैं। इन फिल्मों के चलते अनुष्का पिछले साल खूब व्यस्त रहीं। इसके बाद अनुष्का ने फिल्मों से कुछ समय तक ब्रेक लेने का फैसला किया। और अभी तक उन्होंने किसी नई फिल्म की घोषणा नहीं की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो