29 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक फिल्मफेयर मैगजीन के लिए बोल्ड और ब्यूटीफूल फोटोशूट कराया है। जिसमें वह बहुत ही सुंदर नजर आ रही हैं।
अनुष्का की ये लेटेस्ट तस्वीरें फिल्मफेयर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की हैं। ये अभिनेत्री अगस्त के महीने में फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पेज पर नजर आएंगी।
अनुष्का इस फोटोशूट में काफी बोल्ड लग रही हैं। उन्होंने इस फोटोशूट में फलोरेल प्रिटेंड बैकलेस ड्रेस के साथ हाई हील सैंडल पहने हैं।
अगले महीने अनुष्का की फिल्म जब हैरी मेट सेजल में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ शाहरूख खान हैं। इस अलावा खुद अनुष्का की भी एक फिल्म प्रोड्यूस कर रही हैं जिसका नाम परी है। इस फिल्म का पोस्टर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ है।
इससे पहले अनुष्का सलमान खान के साथ फिल्म सुल्तान में नजर आई थीं। इन दिनों अनुष्का न्यूयॉर्क में छुट्टिया मनाने पहुंची हैं। अनुष्का के साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड विराट कोहली भी हैं।