scriptसोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को अनुष्का ने दिया मुंहतोड़ जवाब | Anushka Sharma Has This To Say About Her Cowardly Trollers | Patrika News

सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को अनुष्का ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Published: Jun 23, 2016 11:56:00 am

Submitted by:

Abhishek Tiwari

फिल्म सुल्तान की प्रोमोशन में व्यस्त अनुष्का शर्मा ने पहली बार सोशल साइट्स पर होने वाली अपनी ट्रोलिंग के बारे में खुल कर बात की

Anushka Sharma

Anushka Sharma

मुंबई। फिल्म सुल्तान की प्रोमोशन में व्यस्त अनुष्का शर्मा ने पहली बार सोशल साइट्स पर होने वाली अपनी ट्रोलिंग के बारे में खुल कर बात की। अनुष्का ने जमकर ट्रोलर्स को लताड़ा। उन्होंने कहा कि मेरे पर नेगेटिव कमेंट करना लोगों का वाहियात आइडिया है। आप उनसे तारीफ की उम्मीद नहीं कर सकते हैं।

अनुष्का ने कहा कि लोग मुझे किसी भी वजह के लिए ट्रोल करने लगते हैं। वे अपने कम्प्यूटर के सामने बैठकर बेकार के कमेंट ही कर सकते हैं। उन्हें फील होता है कि जब वे मुझे नीच दिखाएंगे तो उनकी औकात बढ़ेगी। ऐसे लोगों के ऊपर क्या रिएक्ट करूं।

अनुष्का को ट्रोल करने पर भड़क गए थे विराट

विराट ने IPL के दौरान अनुष्का पर तंज कसने वालों को कहा था कि ऐसा करने वालों को सोचना चाहिए कि अगर कोई उनकी बहन, गर्लफ्रेंड या पत्नी का ऐसा मजाक बनाए, तो उन्हें कैसा लगेगा। विराट ने आगे कहा था कि उन लोगों को शर्म आनी चाहिए जो लगातार अनुष्का को निशाना बना रहे हैं। मुझे तरस आ रहा है। अनुष्का ने मुझे हमेशा पॉजिटिविटी ही दी है। उन्हें शर्म आनी चाहिए जो लंबे समय से अनुष्का के पीछे पड़े हैं, और हर नेगेटिव बात को उनसे जोड़ देते हैं। ऐसे लोगों को खुद को पढ़े-लिखे कहने पर शर्म आनी चाहिए। अनुष्का का मेरे खेल से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने मुझे हमेशा मोटिवेट ही किया है। जब भी वे मेरे साथ थीं, तब भी मैंने उनसे केवल पॉजिटिविटी मिली है।

आपको बता दें कि विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर रहती है। चाहे विराट कोहली का बल्लेबाजी में फ्लॉप होना हो या भारत की हार हो। इन सबके लिए अनुष्का सोशल मीडिया पर ट्रोल होती है, लेकिन इन सब कारणों के लिए उनका कोई दोष नहीं रहता। अनुष्का का दोष सिर्फ इतना ही है कि वह विराट कोहली की गर्लफ्रेंड है और सेलिब्रिटी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो