बॉलीवुड

अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली को किया लिफ्ट, वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हाल ही एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली को लिफ्ट करती नजर आ रही हैं। अनुष्का ने दो बार विराट को हाथों से लिफ्ट किया। फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Apr 07, 2021 / 03:54 pm

पवन राणा

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली इस साल के जनवरी महीने में पैरेंट्स बने हैं। उनके घर में एक बेटी ने जन्म लिया। अब अनुष्का ने काम पर लौटना शुरू कर दिया है। बुधवार को अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पति विराट को हाथों में उठाती नजर आ रही हैं। यह क्यूट वीडियो खूब देखा जा रहा है।

फैंस को पसंद आ रहा वीडियो
अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि अनुष्का विराट के पीछे खड़ी होकर पति को दोनों हाथों से उठा रही हैं। विराट को वह दो बार उठाती हैं। पहली बार जब एक्ट्रेस विराट को लिफ्ट करती हैं, तो पति से कहती हैं कि वे उठाने में उनकी मदद न करें। विराट हामी भर लेते हैं। इसके बाद पूरे जोश के साथ अनुष्का विराट को फिर से लिफ्ट करती हैं। वीडियो पर विराट ने भी हॉर्ट और लॉफिंग इमोजी यूज करते हुए रिएक्ट किया है। इस वीडियो को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि अनुष्का स्ट्रांग हैं।वीडियो को पोस्ट होने के महज चार घंटे में 41 लाख से ज्यादा बार देखा गया।

यह भी पढ़ें

अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पर बनाया जोक

https://twitter.com/hashtag/ViratKohli?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

फोटोज लेने पर हुए नाराज
गौरतलब है कि हाल ही में ये कपल इंग्लैंड ट्यूर से वापस लौटा है। उन्हें भारत लौटते समय एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान कपल के साथ उनकी बेटी वमिका भी थी। वमिका को अनुष्का ने गोद में लिया हुआ था जबकि विराट के हाथ में लगैज था। हालांकि विराट-अनुष्का को फोटोग्राफर्स का उनके परिवार की फोटोज लेना और वीडियो बनाना विराट-अनुष्का को पसंद नहीं आया। इस दौरान विराट ने फोटोज लेने से मना भी किया। सोशल मीडिया पर भी फैंस ने फोटोग्राफर्स को लताड़ लगाते हुए कमेंट्स किए थे कि जब वे लोग अपनी प्राइवेसी में दखल नहीं चाहते, तो उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें

जब अनुष्का शर्मा ने जड़ दिए थे रणबीर कपूर को तीन थप्पड़

पशु कल्याण के लिए उठाए कदम
हाल ही विराट ने पशु कल्याण के लिए अपने विराट कोहली फाउंडेशन के तहत कदम उठाए हैं। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए विराट ने पत्नी अनुष्का को पशु कल्याण के प्रति प्रेरित करने के लिए धन्यवाद दिया। विराट ने शहर में एक एनिमल शेल्टर भी शुरू किया है और इसके लिए भी अनुष्का को शुक्रिया कहा है। आवारा पशुओं को आसान और जल्द मेडिकल सहायता के लिए भी फाउंडेशन की ओर से काम शुरू किया गया है।

Home / Entertainment / Bollywood / अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली को किया लिफ्ट, वायरल हुआ वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.