24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉकडाउन के बीच अनुष्का ने खाए घर के बने गोल गप्पे और बेसन की बर्फी, देखें तस्वीरें

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने लिए गोलगप्पे (Golgappa) और बर्फी के मज़े घर पर विराट (Virat Kohli) के साथ टेस्टी फूड का उठा रहीं लुत्फ डाइट को छोड़ खा रही हैं स्ट्रीट फूड

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Apr 13, 2020

photo_2020-04-13_17-47-48.jpg

नई दिल्ली | लॉकडाउन के चलते पूरे देश में लोग अपने घरों में रहकर ही अपनों के साथ वक्त बिता रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स भी कभी खाना बना रहे हैं, तो कभी घर की सफाई कर रहे हैं जैसे वीडियोज़ शेयर कर अपने फैंस से कनेक्शन बनाने की कोशिशों में लगे हुए हैं। इसी बीच अनुष्का शर्मा अपने घर पर पति और इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली के साथ स्ट्रीट फूड का मजा ले रही हैं। हाल ही में अनुष्का ने गोल गप्पे और बेसन की बर्फी के फोटोज़ साझा की हैं जिससे साफ पता चल रहा है कि वो आजकल डाइट छोड़कर पूरा ध्यान खाने पर लगा रही हैं।

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गोलगप्पे और बेसन की बर्फी की तस्वीर साझा की है। जिसका क्रेडिट उन्होंने अपनी मां को दिया है यानी की अनुष्का होम मेड गोल गप्पों और बर्फी का लुत्फ उठा रही हैं।

इससे पहले अनुष्का ने राम नवमी पर पूरी-हलवा की फोटो शेयर की थी। कुछ दिनों पहले वो विराट के बाल भी कांटती हुई नजर आई थी। अनुष्का पति विराट के साथ आजकल अपने मम्मी-पापा के घर पर हैं। इसीलिए उन्होंने अपने पापा के बर्थडे पर चॉकलेट केक भी बनाया था। विरुष्का सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से फोटोज़ और वीडियोज़ शेयर करते रहते हैं।