scriptअनुष्का ने विराट को छोड़कर किया सोशल मीडिया पर यह मैसेज, आंखों में छलक आए आंसू | anushka shrma latest news | Patrika News
बॉलीवुड

अनुष्का ने विराट को छोड़कर किया सोशल मीडिया पर यह मैसेज, आंखों में छलक आए आंसू

अनुष्का ने विराट को छोड़कर किया सोशल मीडिया पर यह मैसेज, आंखों में छलक आए आंसू
 

Feb 17, 2020 / 09:34 pm

Subodh Tripathi

 anushka sharma
भारतीय कप्तान विराट कोहली 21 फरवरी से शुरु होने वाले टेस्ट मैचों की तैयारी में जुटे हैं। वे इन दिनों न्यूजीलैंड में हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम भी बिताया है। वनडे सीरिज के बाद विराट और अनुष्का न्यूजीलैंड में प्रसिद्ध स्थानों पर घूमते हुए नजर आए हैं। उन्होंने वेलेंटाइन डे भी वहीं मनाया है। लेकिन अब अनुष्का शर्मा विराट कोहली को छोड़कर वापस लौट रही है। यह बात उनके द्वारा इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट से पता चला है।
अनुष्का शर्मा ने न्यूजीलैंड से लौटने से पहले विराट कोहली के साथ एक सेल्फी ली। जिसके बाद ऐसा मैसेज लिखा कि पढ़ने वाले की आंख में से भी आंसू छलक जाए। अनुष्का ने लिखा, ‘आपको लगता है कि समय के साथ गुड बाय कहना आसान हो जाता है लेकिन ऐसा कभी नहीं होता। अनुष्का शर्मा को न्यूजीलैंड से लौटते हुए अच्छा नहीं लग रहा था और इसलिए उन्होंने ये मैसेज लिखा है।

Home / Entertainment / Bollywood / अनुष्का ने विराट को छोड़कर किया सोशल मीडिया पर यह मैसेज, आंखों में छलक आए आंसू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो