scriptटि्वटर से लोगों को ब्लॉक कर रही है अनुष्का शर्मा, जानिए क्यों? | Anushka will block people from Twitter | Patrika News

टि्वटर से लोगों को ब्लॉक कर रही है अनुष्का शर्मा, जानिए क्यों?

Published: Jul 26, 2015 02:46:00 pm

विराट कोहली की
लेडी लव अनुष्का ने बिना मतलब की बकवास करने वाले लोगों को टि्वटर से ब्लॉक करने की चेतावनी दी है

anushka tweet

anushka tweet

मुंबई। टि्वटर एक ऎसा मीडियम है जहां आप अपने फेवरेट सेलिब्रिटी से बात करने के साथ-साथ उनके बारे में जानकारी जुटा सकते हैं। अक्सर सेलिब्रिटी अपने विचार या अपनी फिल्मों के संबंध में ट्वीट करते रहते हैं, लेकिन कुछ टि्वटर यूजर्स इसका इस्तेमाल केवल सेलिब्रिटिज के बारे में अनरगल बातें करने में करते हैं। ऎसे लोगों को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सावधान किया है।



स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की लेडी लव अनुष्का ने ट्वीट किया कि अपने टि्वटर को पॉजिटिव रखने की कोशिश कर रही हूं, इसलिए मैं उन लोगों को ब्लॉक कर दूंगी जो बिना जिम्मेदारी की अहसास किए फालतू की बकवास करते हैं।

https://twitter.com/AnushkaSharma/status/625209878454210560



अनुष्का के इस ट्वीट को देखकर लगता है कि किसी टि्वटराती ने उनसे जबरदस्त पंगा लिया है। इसी के चलते उन्होंने ऎसे लोगों को ब्लॉक करने का मन बना लिया है। आपको बता दें कि अनुष्का जल्द ही अपनी अगली फिल्म “ऎ दिल है मुश्किल” की शूटिंग शुरू करेंगी। इसमें उनके अलावा रणबीर कपूर और ऎश्वर्या राय बच्चन लीड रोल में हैं।


ट्रेंडिंग वीडियो