scriptअर्जुन कपूर ने घर से बाहर निकलने वालों को कहा भ्रष्ट नागरिक, देखें पूरा वीडियो | Arjun Kapoor asked those who got out of the house corrupt citizens | Patrika News

अर्जुन कपूर ने घर से बाहर निकलने वालों को कहा भ्रष्ट नागरिक, देखें पूरा वीडियो

locationनई दिल्लीPublished: Mar 25, 2020 01:27:22 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

बॉलीवुड स्टार्स भी लोगों को समझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हर एक्टर वीडियो के जरिए लोगों को समझा रहे हैं कि घर से बिल्कुल भी बाहर न निकलें।

arjun_kapoor.jpg
नई दिल्ली: देश में खतरनाक कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कल रात 21 दिन के लिए लॉकडाउन का फैसला लिया था। उनके इस फैसले का हर कोई समर्थन कर रहा है। बॉलीवुड स्टार्स भी लोगों को समझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हर एक्टर वीडियो के जरिए लोगों को समझा रहे हैं कि घर से बिल्कुल भी बाहर न निकलें। अब इस कड़ी में एक्टर अर्जुन कपूर का नाम शामिल हो चुका है।
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए अर्जुन भी बाकी एक्टर्स की तरह लोगों को समझा रहे हैं। अर्जुन ने कहा- ‘जो लोग घर पर हैं बहुत बढ़िया। और जो लोग बाहर घूम रहे हैं, आप खुद की नहीं बल्कि सबकी जान को खतरे में डाल रहे हैं। हम हमेशा शिकायत करते हैं ना कि सिस्टम भ्रष्ट है तो मैं कहूंगा जो बाहर घूम रहे हैं वो भ्रष्ट हैं।’
अर्जुन कपूर ने आगे कहा- ‘अगर आप सोच रहे हैं बाहर घूम कर आप बड़े कूल लग रहे हैं और आपको कुछ नहीं होगा तो आपको सबसे पहले होगा। फिर आपसे पता नहीं कितने लोगों को होगा। तो प्लीज थोड़ा अक्ल इस्तेमाल करें और घर जाओ अपनी फैमिली के साथ रहें।’
View this post on Instagram

Sunday blues 🎶

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

अर्जुन कपूर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। साथ लोग उनकी इस वीडियो का सर्मथन कर रहे हैं। वहीं बात करें कोरोना वायरस की तो देशभर में इससे सक्रंमित के मरीजों 562 तक पहुंच चुकी है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल रात पूरे देश में 21 दिन तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो