scriptसलमान खान दुश्मनी भी बड़ी शिद्दत से निभाते हैं, अर्जुन को नहीं दी कपिल शर्मा शो में एंट्री! | arjun kapoor does not entry in kapil sharma show | Patrika News

सलमान खान दुश्मनी भी बड़ी शिद्दत से निभाते हैं, अर्जुन को नहीं दी कपिल शर्मा शो में एंट्री!

locationमुंबईPublished: Dec 06, 2019 08:49:14 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

आपको बता दें कि फिल्म के हर गाने के प्रमोशनल इवेंट्स पर अर्जुन सबसे आगे नजर आ चुके हैं। शो में उनकी गैर मौजूदगी सलमान खान …..

arjun kapoor salman khan

arjun kapoor salman khan

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘पानीपत’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अर्जुन के अलावा इस मूवी में संजय दत्त और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में है। पिछले कई दिनों से तीनों स्टार अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। टीवी के मशहूर कॉमेडी शो कपिल शर्मा के ‘द कपिल शर्मा शो’ में ‘पानीपत’ की टीम नजर आई। सोशल मीडिया पर पर शो के कुछ प्रोमो सामने आयो है। वीडियो में संजय दत्त और कृति सेनन शो के होट कपिल के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे है। लेकिन फिल्म के लीड हीरो अर्जुन कपूर शो से नदारद दिखे।
Panipat
आपको बता दें कि फिल्म के हर गाने के प्रमोशनल इवेंट्स पर अर्जुन सबसे आगे नजर आ चुके हैं। शो में उनकी गैर मौजूदगी सलमान खान के साथ उनके बिगड़े पर्सनल रिलेशन माना जा रहा है। कपिल शर्मा शो के प्रोड्यूसर सलमान है। कयास लगाए जा रहे है कि शो में वहीं गेस्ट आते हैं जिनपर सलमान मुहर लगाते हैं। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार, सलमान के प्रोडक्शन हाउस में बनने की वजह से शो के निर्माताओं ने अर्जुन कपूर को शो में नहीं बुलाया। वहीं कुछ की मानें तो सलमान संग टफ रिलेशन के कारण अर्जुन शो में नहीं आए।
arjun kapoor salman khan

ट्रेंडिंग वीडियो