
Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup
Arjun Kapoor Love after Malaika Arora Breakup: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप कंफर्म हो चुका है। खुद इस बार की जानकारी अर्जुन कपूर ने दी थी। 5 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद अचानक कपल अलग हो गए। दोनों के फैंस इस खबर के बाद काफी नाखुश हुए थे। अर्जुन कपूर और मलाइका दोनों एक दूसरे को बेहद प्यार करते थे, पर कहा जाता है कि दोनों के बीच दूरियों की वजह शादी बनी। अब लंबे अरसे बाद अर्जुन कपूर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। अर्जुन के इंस्टाग्राम पोस्ट से उनके फैंस काफी खुश हो रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि उनकी जिंदगी में खास इंसान आ गया है।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने कभी अपनी उम्र के फासले को अपने रिश्ते में नहीं आने दिया। कपल ने दुनिया की परवाह किए बिना अपने रिश्ते को पब्लिक में अनाउंस किया था। कहा जाता है कि अर्जुन कई बार मलाइका के पिता और मां से मिलने जाते थे। खबरें थीं कि दोनों जल्द शादी करेंगे, पर ऐसा हुआ नहीं। मलाइका से ब्रेकअप के बाद अर्जुन इस कदर टूटे की उनके सोशल मीडिया पर इसका असर देखने को मिलने लगा। वह कभी भविष्य में आगे बढ़ने तो कभी इमोशनल पोस्ट शेयर करने लगे, लेकिन अब लगता है अर्जुन की जिंदगी में कुछ अच्छा हो रहा है। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “यह एक खुशनुमा हफ्ता रहा।” इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक बेहद प्यारी तस्वीर भी शेयर की। अब उनके फैंस उनकी मुस्कुराहट देखकर और उनके पोस्ट को देखकर काफी खुश हैं और अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “अर्जुन तुम हमेशा ऐसे ही खुश रहो। तुम्हारे चेहरे पर हंसी अच्छी लगती है।” दूसरे ने लिखा, “लंबे वक्त बाद ये हंसी देखी।” तीसरे ने लिखा, “अर्जुन क्या वाकई जिंदगी में कोई आ गया है?” चौथे यूजर ने कहा, “अर्जुन अब समय आ गया है समय के साथ चलने का। जिंदगी में आगे बढ़ो।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “लगता है अर्जुन की जिंदगी में प्यार ने दस्तक दे दी है। जो शायद वह अपने फैंस को भी जल्दी बता देंगे।” बता दें, फिलहाल अर्जुन कपूर सिंगल हैं और ये बात उन्होंने खुद हाल ही में एक इवेंट में बताई थी।
Published on:
10 Nov 2024 09:39 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
