scriptसोशल मीडिया पर Arjun Kapoor का धमाल, Sherlock Holmes लुक में शेयर की तस्वीर | Arjun Kapoor in Robert Downey Jr's Sherlock Holmes look see the photo | Patrika News

सोशल मीडिया पर Arjun Kapoor का धमाल, Sherlock Holmes लुक में शेयर की तस्वीर

locationनई दिल्लीPublished: May 26, 2020 05:49:39 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने एक मजेदार तस्वीर शेयर की है। खास बात ये है कि इस तस्वीर में अर्जुन शेरलॉक होम्स (Sherlock Holmes) के रॉबर्ट डाउनी जूनियर जैसे लुक में नजर आ रहे हैं।

arjun_kapoor.jpg
नई दिल्ली: लॉकडाउन (Lockdown) में बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया (Social Media) पर पहले से कहीं ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। हर कोई एक्टर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए कुछ नया लेकर आ रहे हैं। कोई गाना गा रहा है तो कोई एक्सरसाइज की मोटिवेशनल वीडियो पोस्ट करता है। अब हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने एक मजेदार तस्वीर शेयर की है। खास बात ये है कि इस तस्वीर में अर्जुन शेरलॉक होम्स (Sherlock Holmes) के रॉबर्ट डाउनी जूनियर जैसे लुक में नजर आ रहे हैं।
दरअसल, अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी यह तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘There’s nothing more elusive than an obvious fact. Sherlock Holmes. मेरे पंसदीदा किरदार को निभाने वाले मेरे पंसदीदा एक्टर राबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr)। A match made in cinema heaven.’ अर्जुन कपूर की इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। शेरलॉक होम्स 2009 में बनी ब्रिटिश-अमरिकी फ़िल्म है जो सर आर्थर कोनान डॉयल द्वारा बनाए गए काल्पनिक पात्र शेरलाक होम्स पर आधारित है। फिल्म में यह किरदार रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने निभाया था, जिसके लिए उनकी काफी तारीफ की गई थी।
आपको बता दें कि अर्जुन कपूर अपने सेंस ऑफ ह्यूमर की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इससे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम से एक और तस्वीर शेयर की थी। लेकिन ये तस्वीर थी केवल एक आम की। आम की तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘हैलो फ्रेंड्स, मैंगो सीजन आ गया है और आम देख के याद आया। कैटरीना कैफ क्या आप एक स्लाइस लेना पसंद करेंगी? इस पर कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का भी रिप्लाई आया। उन्होंने लिखा, ‘हां क्यों नहीं। मैं इसमें से कुछ स्लाईस लेना चाहूंगी।’ अर्जुन कपूर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram

I Got my eyes 👀(all of em 😉) on you 🎶

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो