इनदिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की कई तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बीते दिनों जहां अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका ने उनके साथ अपनी पहली तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। वहीं अब एक और तस्वीर सामने आई है।
इस तस्वीर में मलाइका, अर्जुन कपूर की फैमिली संग हैंगआउट करती नजर आ रही हैं।
इस दौरान मलाइका ग्रीन कलर की ड्रेस में बेहद ही हॉट दिख रही हैं।
हाल ही में अर्जुन की बर्थडे पार्टी में मलाइका ने उनकी फैमिली संग क्वालिटी टाइम बिताया।