scriptअर्जुन-मलाइका के प्यार के बड़े दुश्मन हैं सलमान समेत कपूर खानदान के ये तीन शख्स | Arjun Kapoor Malaika Arora: sonam, boney, anshula are against marriage | Patrika News

अर्जुन-मलाइका के प्यार के बड़े दुश्मन हैं सलमान समेत कपूर खानदान के ये तीन शख्स

locationमुंबईPublished: Jan 19, 2019 10:17:11 am

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी के खिलाफ हुए घरवाले, इन 3 लोगों की वजह से टूट सकता है इनका रिश्ता…

arjun kapoor and malaika arora

arjun kapoor and malaika arora

अभिनेता अर्जुन कपूर पिछले काफी दिनों से अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा से रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कई बार मलाइका को अर्जुन के परिवार के साथ पार्टी करते हुए भी स्पॉट किया जा चुका है। अर्जुन और मलाइका के फैंस उनके शादी करने को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। लोगों का मानना है कि अर्जुन कपूर और मलाइका के रिश्ते को लेकर उनकी ज्यादातर फैमिली राजी है, लेकिन उनकी फैमिली के कुछ मेंबर्स ऐसे भी ही हैं जो इस रिश्ते के खिलाफ हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका और अर्जुन के रिश्ते को अनिल कपूर, संजय कपूर, महीप संधू और जाह्नवी कपूर पूरी तरह के एक्सेप्ट कर चुके हैं। लेकिन खबर है कि सोनम कपूर, अंशुला और बोनी कपूर इस रिश्ते के खिलाफ हैं। आइए जानते हैं पूरे विस्तार से कौन अर्जुन और मलाइका के रिश्ते के खिलाफ हैं और कौन फेवर में….

 

arjun kapoor and malaika arora

सोनम कपूर दे चुकी हैं अर्जुन को चेतावनी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका और अर्जुन की जोड़ी अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर को फूंटी आंख भी नहीं सुहाती हैं। दरअसल, सोनम नहीं चाहती कि उनके भाई अर्जुन, मलाइका से शादी करें। इतना ही नहीं वो अर्जुन को हिदायत भी दे चुकी हैं कि वह मलाइका से दूर रहा करें। इसकी वजह बताई जा रही है एक पार्टी में मलाइका और सोनम के बीच अनबन हो गई थी। तब से ही सोनम और मलाइका एक-दूसरे से बात नहीं करतीं।

 

arjun kapoor and malaika arora

बोनी और अंशुला भी इस रिश्ते के खिलाफ
अगर आप सोच रहे हैं कि अर्जुन और मलाइका के रिश्ते की दुश्मन सिर्फ सोनम ही है तो आप गलत हैं। दरअसल, सोनम ही नहीं बल्कि कपूर खानदान के दो और शख्स भी इस रिश्ते के खिलाफ हैं। वह अर्जुन के पिता बोनी कपूर, उनकी बहन अंशुला कपूर हैं। ये दोनों ही नहीं चाहते कि अर्जुन की नजदीकियां मलाइका से साथ बढ़ें।

 

arjun kapoor and malaika arora

सलमान खान भी हैं इस रिश्ते के खिलाफ
अर्जुन कपूर और मलाइका के रिश्ते का अगर कपूर खानदान के बाद कोई दूसरा सबसे दुश्मन है तो वह हैं सलमान खान। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘दबंग’ सलमान खान भी नहीं चाहते कि मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर से शादी करें। खबरों के मुताबिक, नाराज सलमान खान इस रिश्ते को लेकर एक बड़ा कदम भी उठा चुके हैं। वह हैं सलमान के घर में बोनी कपूर और मलाइका की एंट्री।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो