script

VIDEO: अरमान जैन की पार्टी में मलाइका को देखते ही दौड़ पड़े अर्जुन कपूर, तेजी से हो रहा है वायरल वीडियो

locationनई दिल्लीPublished: Feb 06, 2020 01:47:01 pm

Submitted by:

Pratibha Tripathi

अरमान जैन की पार्टी में मलाइका को देखते ही दौड़ पड़े अर्जुन कपूर
मलाइका अरोड़ा एक बेहद हॉट रेड साड़ी में नजर आईं
वहीं अर्जुन कपूर ग्रीन कलर की शेरवानी में नजर आए

malaika.jpg

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चे का विषय बनी हुई है। अक्सर साथ साथ में देखे जाने वाले इस कपल की शादी को लेकर हर किसी के मन में एक सवाल उठ रहा है कि ये लोग कब एक दूसरे के साथ जीवन भर के लिए बंधने वाले है। मलाइका अरोड़ा यूं तो अर्जून कपूर के रिलेशन के अलावा अपनी बोल्ड अंदाज के लिये भी सुर्खियों में बनी रहती है। एक बार फिर से दोनों अपने बोल्ड अंदाज में नजर आए। मंगलवार देर रात ये दोनों अरमान जैन और अनीषा मल्होत्रा की वेडिंग कॉकटेल पार्टी में सम्मलित हुए। उस समय का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

अरमान जैन की वेडिंग कॉकटेल पार्टी में मलाइका अरोड़ा एक बेहद हॉट रेड कलर की साड़ी में नजर आईं। जो उनकी खूबूसरती में चार चांद लगा रही थी। वहीं अर्जुन कपूर ग्रीन कलर की शेरवानी में नजर आए। इस पार्टी में सम्मलित होने के लिए मलाइका से पहले पहुचें। और वहां गाड़ी से उतरने के कुछ देर बाद मलाइका के आने के इंतजार काफी देर तक वही खड़े रहकर किया। जैसे ही मलाइका वहां पहुचीं अर्जून के चेहरे पर मीठी सी मुस्कान जाग गई।

इसी बीच दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा बिजनेस मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी से मिलने वहा पंहुचती है और मिलकर जैसे ही वापस होती है। अर्जुन कपूर काफी तेज कदमों से उनके पीछे भागते हुए दिखाई देते है। अर्जुन मलाइका की इस बॉन्डिंग को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो