scriptअर्जुन के बेटे की पहली फोटो शेयर की गर्लफ्रैंड गैब्रिएला ने, पापा की गोद में इस तरह आए नजर | Arjun Rampal First picture With His Baby Boy | Patrika News

अर्जुन के बेटे की पहली फोटो शेयर की गर्लफ्रैंड गैब्रिएला ने, पापा की गोद में इस तरह आए नजर

locationमुंबईPublished: Jul 20, 2019 05:03:02 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

हाल ही में अर्जुन के बेटे की पहली तस्वीर सामने आई है। इस फोटो को खुद

Arjun Rampal and Gabriella Demetriades

Arjun Rampal and Gabriella Demetriades

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) घर एक नन्हा मेहमान आया है। गुरुवार को गैब्रिएला ने बेटे ने जन्म दिया है। अर्जुन रामपाल तीसरा बार पिता बने हैं। अभिनेता के फैंस और बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी ने उनको ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

Arjun Rampal
हाल ही में अर्जुन के बेटे की पहली तस्वीर सामने आई है। इस फोटो को खुद ‘मम्मी’ गैब्रिएला ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से शेयर किया है। जिसमें अर्जुन ने अपने नन्हे बेटे को गोद में उठाया हुआ है। फोटो में पापा बने अर्जुन रामपाल बहुत खुश नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram

A post shared by Gabriella Demetriades (@gabriellademetriades) on

अर्जुन की बेटियां भी हॉस्पिटल में गैब्रिएला और बेबी बॉय से मिलने जाती रहती हैं। गैब्रिएला के इस स्पेशल मौके पर उनके मम्मी-पापा भी भारत आए हुए हैं। बता दें कि गैब्रिएला दक्षिण अफ्रीका की एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वह बॉलीवुड की फिल्म ‘सोनाली केबल’ में नजर आ चुकी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन आखिरी बार जेपी दत्ता की फिल्म ‘पलटन’ में नजर आए थे।
Arjun Rampal
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो