scriptअर्जुन रामपाल के पत्नी मेहर से बिगड़े रिश्ते! क्या असल वजह सुजैन खान है? | Patrika News
बॉलीवुड

अर्जुन रामपाल के पत्नी मेहर से बिगड़े रिश्ते! क्या असल वजह सुजैन खान है?

5 Photos
6 years ago
1/5

बॅालीवुड स्टार अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी और पूर्व मॉडल मेहर जेसिया के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अर्जुन अब अपनी पत्नी मेहर के साथ नहीं रह रहे हैं।

 

2/5

पिछले साल अर्जुन और सुजैन खान के बीच नजदीकियों की खबरें सुर्खियों में आ रही थी। कहा जाता है कि सुजैन और अर्जुन की नजदीकियों की वजह से ही ऋतिक रोशन और सुजैन के बीच तलाक हुआ।

 

3/5

इस कारण न सिर्फ सुजैन और ऋतिक रिश्ते में दरार आई बल्कि तभी से ही अर्जुन की पत्नी मेहर भी उनसे काफी नाराज हो गईं थी। इसके बाद पिछले कुछ समय से अर्जुन और मेहर की शादीशुदा जिंदगी में काफी परेशानियां आने लगीं।

 

4/5

बाद में अर्जुन ने मेहर के साथ अपने रिश्ते सुधारने की बहुत कोशिशें की लेकिन कुछ खास फर्क नहीं पड़ा। दोनों कई दफा अपने बच्चे माहिका और मायरा के साथ छुट्टियां बिताने भी गए। लेकिन इनके बीच दोनों के बीच लड़ाईयां कायम रहीं।

 

5/5

अर्जुन अब अपनी बीवी-बच्चों से अलग रह रहे हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.