scriptखुशखबरी: सलमान की बहन फिर से है प्रेग्नेंट, भाई जान दूसरी बार बनेंगे मामा | Arpita Khan is pregnent Salman to become Mama | Patrika News

खुशखबरी: सलमान की बहन फिर से है प्रेग्नेंट, भाई जान दूसरी बार बनेंगे मामा

locationमुंबईPublished: Sep 19, 2019 03:32:25 pm

सलमान की बहन अर्पिता के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की अटकलें काफी समय से चल रही थीं। लेकिन इस पर खान परिवार की ओर से कोई बयान नहीं आया था। अब आईफा के दौरान आयुष शर्मा ने इस खबर पर

salman khan

salman khan

मुंबई। बॉलीवुड के ‘दबंग खान’ सलमान खान दूसरी बार मामा बनने जा रहे हैं। उनकी बहन अर्पिता जल्द ही परिवार को खुशखबरी देने वाली है। अर्पिता के पति आयुष शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है। अर्पिता और आयुष की चार साल पहले शादी हुई थी। हाल ही में रवीना टंडन भी नानी बनी हैं। उनकी गोद ली हुई बेटी छाया को बच्चा हुआ है।

सलमान के भांजे को जब लोगों ने पोलियो का मरीज, भड़की उनकी बहन, ट्रोलर्स को दिया ऐसा जवाब

सलमान की बहन अर्पिता के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की अटकलें काफी समय से चल रही थीं। लेकिन इस पर खान परिवार की ओर से कोई बयान नहीं आया था। अब आईफा के दौरान आयुष शर्मा ने इस खबर पर मुहर लगा दी है। आयुष ने बताया कि फैंस को जल्द ही गुडन्यूज मिलेगी। अर्पिता और मैं दूसरे बेबी को एक्पेक्ट कर रहे हैं। ये एक शानदार जर्नी है। ये फिर से शुरू हुआ है। हम बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’

salman khan

आपको बता दें कि अर्पिता और आयुष के पहले से एक बेटा है जिसका नाम आहिल है। आहिल अपने मामा सलमान और नाना सलीम खान के साथ अक्सर मस्ती करते देखे जाते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो