script‘आर्टिकल 15’ का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, सेलब्स ने बताया ‘मस्ट वॉच’, आयुष्मान की फिर लगी ‘लॉटरी’ | article 15 ayushmann khurrana celebrity review | Patrika News

‘आर्टिकल 15’ का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, सेलब्स ने बताया ‘मस्ट वॉच’, आयुष्मान की फिर लगी ‘लॉटरी’

locationमुंबईPublished: Jun 27, 2019 06:17:05 pm

Submitted by:

Amit Singh

पिछले साल ‘अंधाधुन’ और ‘बधाई हो’ जैसी फिल्मों के बाद इस साल फिर आयुष्मान अपनी एक और फिल्म के साथ हाजिर हो चुके हैं।

article 15

article 15

आयुष्मान खुराना के सितारें बुलंदियों पर हैं। पिछले साल ‘अंधाधुन’ और ‘बधाई हो’ जैसी फिल्मों के बाद इस साल फिर वो अपनी एक और फिल्म के साथ हाजिर हो चुके हैं। हाल में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस स्क्रीनिंग में फिल्मी सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। सभी ने फिल्म की खूब तारीफ की। चलिए देखते हैं सितारों ने इस फिल्म को लेकर कैसे रिव्यू दिए।

article-15-ayushmann-khurrana-celebrity-review

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने स्क्रीनिंग के बाद ट्वीट कर आर्टिकल 15 और आयुष्मान खुराना की तारीफ की। स्वरा ने लिखा, ‘आयुष्मान खुराना और सभी का बेहतरीन काम। सभी को बधाई। इस फिल्म को बनाने के लिए शुक्रिया। आर्टिकल 15 जरूर देखना चाहिए।’ स्वरा ने एक्टर मोहम्मद जाशीन आयूब को टैग करते हुए उनकी उम्दा अदाकारी की भी तारीफ की है।

https://twitter.com/ayushmannk?ref_src=twsrc%5Etfw

स्वरा के अलावा तापसी पन्नू को भी मूवी पसंद आई। तापसी ने ट्वीट कर लिखा, ‘बातें बहुत हुई काम शुरू करें क्या? कम स्पेस होने की वजह से सभी कलाकारों का नाम नहीं लिख सकती। हर किसी का नाम लिए जाने की जरूरत है। इसलिए मैं बस क्लैपिंग के साथ एंड कर रही हूं।’

https://twitter.com/hashtag/Article15?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

इसके साथ ही डांसर शक्ति मोहन, अंगद बेदी, मनीष पॉल और आयुष्मान की पत्नी ताहिरा कश्यप ने फिल्म की खूब तारीफ की है।

https://twitter.com/ayushmannk?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ayushmannk?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/anubhavsinha?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/Article15?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो