scriptशाहरुख के बेटे आर्यन की मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटो हुई वायरल, दिखे मस्ती में चूर | Aryan Khan with mistry girl in viral photo | Patrika News

शाहरुख के बेटे आर्यन की मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटो हुई वायरल, दिखे मस्ती में चूर

locationमुंबईPublished: Jul 25, 2019 10:37:27 am

वायरल हो रही इन फोटोज में आर्यन ( Aryan Khan ) एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो देखकर कहा जा सकता है कि दोनों किसी

Aryan Khan with mystery girl

Aryan Khan with mystery girl

मुंबई। बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ( aryan khan ) इन दिनों सुर्खियों में हैं। आर्यन के लाइमलाइट में रहने की दो बड़ी वजह है। पहली वजह है, ‘द लॉयन किंग’ में पिता के साथ वॉयस आॅवर और दूसरी वजह है तथाकथित रूप से उनका किसी लड़की को डेट करना।

पिछले दिनों मीडिया में खबरें आई थीं कि आर्यन खान किसी लड़की को डेट कर रहे हैं। बताया गया था कि ये लड़की लंदन बेस्ड एक ब्लॉगर है। हालांकि इन खबरों की पुष्टि नहीं हो पाई थी। इसके बाद एक बार फिर आर्यन की मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटोज वायरल हो रही है।

 

बहन सुहाना और भाई अबराम के साथ आर्यन की फोटो (नीचे)

Aryan siblings

वायरल हो रही इन फोटोज में आर्यन एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो देखकर कहा जा सकता है कि दोनों किसी क्लब या डांस पार्टी में मौजूद हैं। तस्वीरों में आर्यन मस्ती में चूर होकर मिस्ट्री गर्ल के साथ डांस एक्शन में कैप्चर हुए हैं।

 

बहन सुहाना और मां के साथ आर्यन की फोटो (नीचे)

Aryan Suhana

हालांकि ये कहना अभी मुश्किल है कि ये मिस्ट्री गर्ल लंदन वाली ब्लॉगर ही है या कोई और। पर ऐसा पहली बार नहीं है। आर्यन के कॉलेज लाइफ की कई फोटोज पहले भी सामने आ चुकी है। इन फोटोज में आर्यन अपने दोस्तों से घिरे दिखाई दिए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो