बॉलीवुड

प्रियंका-निक के तीसरे रिसेप्शन में सलमान खान सहित पहुंचे ये बी टाउन सितारे, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी प्रियंका को बधाई देने रिसेप्शन में पहुंचे हैं।

Dec 20, 2018 / 10:28 pm

Mahendra Yadav

salman priyanka nick

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का आज तीसरा और आखिरी रिसेप्शन है। इस रिसेप्शन में मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। बता दें कि इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स शामिल होंगे। यह रिसेप्शन रिसेप्शन होटल ताज लैंड्स एंड में हो रहा है।

ये सितारे पहुंचे रिसेप्शन में:
इस रिसेप्शन में मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी भी निकयंका के रिसेप्शन में पहुंची हैं। ब्लू कलर की साड़ी में वह बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।

वहीं संगीतकार ए आर रहमान अपनी पत्नी के साथ प्रियंका—निक के रिसेप्शन में पहुंचे। बैडमिंटन प्लेयर सानिया नेहवाल भी अपने पति के साथ इस रिसेप्शन में पहुंची। बता दें कि सानिया ने हाल ही में शादी की है। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी प्रियंका को बधाई देने रिसेप्शन में पहुंचे हैं।

 

फूलों और लाइटों से सजाया वेन्यू:
प्रियंका—निक के रिसेप्शन वेन्यू की पहली फोटो सामने आ गई है। वेन्यू को गुलाब के फूलों और लाइट्स से सजाया गया है। इसके अलावा रिसेप्शन में प्रियंका और निक के नाम के पहले अक्षर NP का लोगों बनाया गया है।
 

नीले गाउन में नजर आई थीं प्रियंका
बता दें कि कल हुए रिसेप्शन में प्रियंका ने नीले रंग का गाउन पहना था, जिसमें वह खूबसूरत लग रही थीं। वहीं निक सूट में काफी जंच रहे हैं। प्रियंका का यह लुक देखते ही देखते वायरल हो गया था। यह रिसेप्शन प्रियंका और निक ने मुंबई के जे डब्ल्यू मैरियट होटल में रखा था। इस रिसेप्शन में इन दोनों के दोस्त और रिश्तेदारों ने शिरकत की थी।

Home / Entertainment / Bollywood / प्रियंका-निक के तीसरे रिसेप्शन में सलमान खान सहित पहुंचे ये बी टाउन सितारे, देखिए तस्वीरें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.