scriptबॉलीवुड स्टार्स ने ऐसे दी अपने फैंस को मकर संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल की बधाई | B-Town Wishes 'Love', 'Happiness' on Lohri, Pongal, Makar Sankranti | Patrika News

बॉलीवुड स्टार्स ने ऐसे दी अपने फैंस को मकर संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल की बधाई

locationमुंबईPublished: Jan 13, 2019 04:54:08 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

आज देशभर में लोहड़ी, पोंगल और बिहू पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहे हैं।

Amitabh hema and anupam

Amitabh hema and anupam

आज देशभर में लोहड़ी, पोंगल और बिहू पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहे हैं। 13 जनवरी को मनाए जाने वाला लोहड़ी उत्तर भारत के राज्यों में मनाया जाता है। वहीं पोंगल दक्षिण भारत और बिहू पूर्वी भारत में मनाया जाता है। ये सभी त्योहार भारत में फसल कटने के मौसम की शुरुआत का प्रतीक हैं। इस बड़े अवसर पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी अपने फैंस को बधाई और शुभकामाएं दी है।

प्यार और खुशी की प्रार्थना की:
अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और हेमा मालिनी सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और बिहू के अवसर पर अपने प्रशंसकों के लिए प्यार और खुशी की प्रार्थना की।

बॉलीवुड स्टार्स ने ऐसे दी अपने फैंस को मकर संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल की बधाई

किसने क्या लिखा—

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा,’सूर्य के उत्तरायण होने पर मौसम बदलने लगता है और देश के अनेक हिस्सों में लोग नई फसल का उत्सव मनाते हैं। लोहड़ी, पोंगल, बिहू और मकर संक्रांति की बधाई।’
अक्षय कुमार ने लिखा, ‘यह लोहड़ी आपके जीवन में प्यार, हंसी और खुशी लाए।’

हेमा मालिनी ने लोहड़ी की बधाई देते हुए कहा, ‘आप सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं।’

अनुपम खेर ने लिखा, ‘लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल की बधाई। प्यार, शांति और खुशी बनी रहे।’
बॉलीवुड स्टार्स ने ऐसे दी अपने फैंस को मकर संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल की बधाई
मनोज वाजपेयी ने लिखा,’आप सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं।’

अभिनेता इमरान हाशमी ने लिखा, ‘कई त्योहारों का दिन। आपको लोहड़ी, पोंगल, मकर संक्रांति, उत्तरायण और बिहू की शुभकामनाएं।’

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने लिखा, ‘आप सभी को लोहड़ी की बधाई। खाओ पियो ऐश करो मित्रों, दिल पर किसी का दुखाओ ना। आप सभी को प्यार।’
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो