scriptसितारों में दबंग सलमान ने भरा सबसे ज्यादा एडवांस टैक्स | Bajrangi Bhaijaan box office collections give Salman Khan Rs 600 crore boost, turn megastar into top tax payer in Bollywood | Patrika News
बॉलीवुड

सितारों में दबंग सलमान ने भरा सबसे ज्यादा एडवांस टैक्स

जानिए, किस सितारे ने कितना भरा एडवांस टैक्स, सूची में आमिर खान का नाम नहीं… अमिताभ बच्चन पांचवें स्थान पर…

Jan 29, 2016 / 12:45 pm

dilip chaturvedi

salman khan

salman khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड में एडवांस टैक्स भरने के मामले में अक्षय कुमार हमेशा टॉप पर रहे हैं, लेकिन इस बार वो दूसरे पायदान पर आ गए हैं। जी हां, सलमान खान ने एडवांस टैक्स भरने के मामले में पीछे धकेल दिया है। इंनकम टैक्स विभाग की ओर से मिला सूचना के मुताबिक, सलमान ने इस साल 20 करोड़ रुपए एडवांस टैक्स के तौर पर दिया है, जबकि अक्षय ने 16 करोड़ रुपए ही भरे हैं। 2014-15 की बात करें, तो अक्षय कुमार ने जहां 18 करोड़ रुपए एडवांस टैक्स अदा किया था, वहीं सलमान खान 11 करोड़ रुपए भरकर दूसरे स्थान पर थे। शाहरुख खान तीसरे स्थान पर थे और आमिर खान चौथे पायदान पर। आश्चर्य की बात यह है कि इनकम टैक्स विभाग की ओर से 2015-16 की ओर से जो सूची जारी की गई है, उसमें आमिर खान का नाम नहीं है।

एक नजर उन सितारों पर , जिन्होंने इस साल सबसे ज्यादा एडवांस टैक्स भरा है… 
जानिए कौन हैं वो स्टार…
इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक, सलमान और अक्षय के बाद रनबीर कपूर, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन का नाम आता है। गौरतलब है कि मुंबई आईटी डिपार्टमेंट ने थर्ड क्वार्टर (31 दिसम्बर) तक का डाटा रिलीज किया है। हालांकि, आखिरी क्वार्टर (जनवरी से मार्च तक) के डाटा को देखकर बाद में बताया जाएगा कि किसने पूरे फाइनेंशियल ईयर के लिए सबसे ज्यादा एडवांस टैक्स दिया है।


एडवांस टैक्सपेयर: टॉप फाइव स्टार
1. सलमान खान: 20 करोड़
– सलमान की फिल्मों ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की हैं। बजरंगी भाईजान ने वल्र्डवाइड 600 करोड़ रुपए का कारोबार किया, जबकि प्रेम रतन धन पायो ने 200 करोड़ रुपए कमाए।
2. अक्षय कुमार:16 करोड़
– अक्षय कुमार की 2015 में बेबी, ब्रदर्स, गब्‍बर इज बैक और सिंह इज ब्लिंग फिल्‍में रिलीज हुईं। इन चारों फिल्‍मों ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छाबिजनेस किया। एयरलिफ्ट भी अच्छी कमाई कर रही है।
3. रणबीर कपूर : 15 करोड़
रनबीर की फिल्म तमाशा और बॉम्बे वेलवेट ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं किया। फिर भी उन्होंने 2015 फाइनेंशियल ईयर में 15 करोड़ रुपए एडवांस टैक्स के रूप में दिए हैं।
4. शाहरुख खान: 14 करोड़
शाहरुख खान सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले बॉलीवुड कलाकारों में चौथे नंबर पर हैं। उनकी इस साल केवल एक फिल्म दिलवाले आई।
5. अमिताभ बच्चन ने एडवांस टैक्स के रूप में 8.75 करोड़ रुपए का पेमेंट किया।

टॉप 15 टैक्सपेयर्स
क्र. शख्सियत टैक्स ( 2015-16) रुपए
1 आशुतोष तापडिय़ा (इंडस्ट्रियलिस्ट) 75 करोड़ रुपए
2 संजीव कुमार तापडिय़ा (इंडस्ट्रियलिस्ट) 63 करोड़
3 अरुणा देवी तापडिय़ा (इंडस्ट्रियलिस्ट) 37 करोड़
4 अंजलि आशुतोष तापडिय़ा (इंडस्ट्रियलिस्ट) 36 करोड़
5 विवेक मेहरोत्रा (इन्वेस्टर) 30 करोड़
6 निमेष शांतिलाला शाह (इन्वेस्टर) 23 करोड़
7 महेंद्र पारेख 21 करोड़
8 सलमान खान (एक्टर) 20 करोड़
9 अक्षय कुमार (एक्टर) 16 करोड़
10 रणबीर कपूर (एक्टर) 15 करोड़
11 शाहरुख खान (एक्टर) 14 करोड़
12 केतन पारेख (स्टॉक ब्रोकर) 10.07 करोड़
13 जनक डी. पारेख (एडवोकेट) 9.9 करोड़
14 अमिताभ बच्चन(एक्टर) 8.75 करोड़
15 एफ.एस नरिमन (एडवोकेट) 3.3 करोड़

Home / Entertainment / Bollywood / सितारों में दबंग सलमान ने भरा सबसे ज्यादा एडवांस टैक्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो