scriptशो ‘बालिका वधू’ फेम सुरेखा सीकरी को ब्रेन स्ट्रोक के चलते आईसीयू में किया भर्ती, नर्स ने बताया आर्थिक तंगी से गुज़र रही थीं एक्ट्रेस! | Balika Vadu Fame Surekha Sikri Admitted In ICU Due To Brain Stroke | Patrika News

शो ‘बालिका वधू’ फेम सुरेखा सीकरी को ब्रेन स्ट्रोक के चलते आईसीयू में किया भर्ती, नर्स ने बताया आर्थिक तंगी से गुज़र रही थीं एक्ट्रेस!

Published: Sep 08, 2020 10:46:13 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में दादी सा का किरदार निभाना वाली सुरेखा सीकरी को ब्रेन स्ट्रोक के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके मैनेजर ने बताया कि अब हालत कंट्रोल में है।

Balika Vadu Fame Surekha Sikri Admitted In ICU Due To Brain Stroke

Balika Vadu Fame Surekha Sikri Admitted In ICU Due To Brain Stroke

नई दिल्ली। छोटे पर्दे का लोकप्रिय धारावाहिक बालिक वधू से मशहूर हुई दादी सा यानी कि वेटरन एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री की तबीयत अचानक से खराब हो गई है। जिसके चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सुरेखा को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। उन्हें मुंबई के क्रीटी केयर अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

Surekha Sikri

अभिनेत्री की नर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘वह आज सुबह जूस पी रही थीं। तभी अचानक से उन्हें ब्रेक स्ट्रोक हो गया। उन्हें तुरंत क्रिटी केयर अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। यही नहीं नर्स ने बताया कि सुरेखा काफी समय से आर्थिक तंगी से भी गुज़र रही हैं। जिसके लिए उन्होंने बॉलीवुड से भी मदद मांगी थी।’ नर्स की आर्थिक तंगी की बात को सुरेखा के मैनेजर ने पूरी तरह से खारिज किया है। उनेक मैनजेर ने सुरेखा की हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि ‘फिलहाल उनकी स्थिति कंट्रोल में है। अगर उन्हें परिवार की जरूरत होगी तो वह उनके क्लीग्स से भी बात करेंगे।’

फिल्म ‘बधाई हो’ के दौरान भी सुरेखा सीकरी की तबीयत खराब हुई थी। 2018 में भी उनका ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। जिसके बाद इलाज होने के बाद वह ठीक भी हो गई थीं। साथ ही उनकी देखभाल के लिए उनके साथ हर वक्त एक नर्स भी रहती थीं। बता दें सरेखा सीकरी कई फिल्मों और नाटकों में काम कर चुकी हैं। उन्हें अक्सर पर्दे पर कड़क सास के रूप में ही देखा गया है। दर्शकों को भी उनका यह किरदार काफी पसंद आता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो